Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भोपाल में पुलिस की सख़्ती, कांबिंग गश्त में 163 वारंट तामिल

Author Image
Written by
HQ Report

जोन–04 क्षेत्र में विशेष अभियान, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

भोपाल। शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भोपाल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन–04 नगरीय पुलिस द्वारा शनिवार को व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 163 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की सफल तामिली की गई।

Advertisement Box

पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (शहर) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में संचालित इस विशेष अभियान का नेतृत्व डीसीपी जोन–04 श्री मयूर खंडेलवाल ने किया। अभियान के दौरान जोन–04 अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की सघन उपस्थिति रही।

कांबिंग गश्त के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री मलकीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्री अक्षय चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त चुनाभट्टी श्री आलोक श्रीवास्तव सहित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

फरार आरोपियों पर विशेष फोकस

अभियान के दौरान स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के साथ-साथ 193(9) बी.एन.एस.एस. एवं 335 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत फरार आरोपियों की पतारसी की गई। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, आपराधिक तत्वों का सत्यापन तथा निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

थाना-वार वारंट तामिली

कांबिंग गश्त में थाना-वार उल्लेखनीय कार्रवाई सामने आई।

थाना कोलार में सर्वाधिक 32 वारंट तामिल किए गए, वहीं निशातपुरा, बैरागढ़, गांधीनगर और खजूरी सड़क थाना क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में वारंटियों पर कार्रवाई हुई। कुल मिलाकर जोन–04 क्षेत्र में 163 वारंटों की तामिली कर पुलिस ने अपनी सक्रियता दर्ज कराई।

लगातार जारी रहेगा अभियान

भोपाल पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य न केवल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है, बल्कि क्षेत्र में आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना भी है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें