Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की समीक्षा

Author Image
Written by
HQ Report

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

भोपाल, 2 मार्च 2026। होली एवं अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि होली के दौरान विशेष सतर्कता और एहतियात बरता जाए, ताकि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बना रहे।

बैठक में कहा गया कि त्योहारों के अवसर पर सामाजिक सद्भाव सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना को तत्काल गंभीरता से लिया जाए और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement Box


विशेष निगरानी एवं एहतियाती प्रबंध

पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा सतत गश्त सुनिश्चित की जाए। त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

यह भी कहा गया कि पुलिस कंट्रोल रूम एवं मॉनिटरिंग सिस्टम को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।


पुलिस थानों की ग्रेडिंग होगी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस थानों के कार्य-व्यवहार, शिकायतों के निराकरण और जनता से प्राप्त फीडबैक के आधार पर उनकी ग्रेडिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य पुलिसिंग में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं में और अधिक कसावट लाएं तथा स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य करें।


परीक्षा केंद्रों एवं छात्रावासों पर विशेष निगरानी

वर्तमान समय में विभिन्न परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों और हॉस्टलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।


‘क्विक रिस्पॉन्स’ अनिवार्य

बैठक में दोहराया गया कि किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में पुलिस का ‘क्विक रिस्पॉन्स’ अनिवार्य है। छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से संज्ञान में लिया जाए, ताकि वह आगे चलकर बड़ी समस्या का रूप न ले सके।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक संसाधन एवं समन्वय सुनिश्चित करें।


3 एवं 4 मार्च को होली का पर्व

इस वर्ष होली का पर्व 3 और 4 मार्च को दो दिन मनाया जाएगा। राज्य शासन द्वारा दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में विशेष सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण तैयारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box