Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रहण होलिका पर लगा, क्या कहते नक्षत्र

Author Image
Written by
HQ Report

शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देती होली की काव्य प्रस्तुति

फागुन मास के पावन अवसर पर रंगों के पर्व होली को समर्पित यह भावपूर्ण काव्य रचना समाज में शांति, भाईचारे और वैश्विक सौहार्द का संदेश देती है। वर्तमान समय में जब विश्व युद्ध, हिंसा और अशांति की चुनौतियों से जूझ रहा है, तब यह कविता मानवता को प्रेम और सद्भाव के रंगों में रंगने का आह्वान करती है।

काव्य रचना

ग्रहण होलिका पर लगा, क्या कहते नक्षत्र।
अपशगुनों से मुक्त हो, सुख व्यापे सर्वत्र।।

Advertisement Box

युद्ध भरे आकाश में, धरती लहूलुहान।
बच्चों पर बमबारियां, बूढ़े सब हैरान।।

इस होली पर हों दहन, गोले, असला, तोप।
रंग खेलने संग हों, पंडित, मुल्ला, पोप।।

होली अमृत तुल्य है, इसमें बसी मिठास।
सदा बांटती ही रही, अपनी मलय सुवास।।

रोज़े रंगों में रचें, रंग करें इफ्तार।
एक–दूसरे का करें, मिल आदर–सत्कार।।

ऐसे रंग न फैंकिए, जो कर दें बदरंग।
उत्सव के उल्लास में, जलने लगें न अंग।।

बैठी जहां उदासियां, पसरा है अवसाद।
होली पर जा दीजिए, अपनापन विश्वास।।

गांव शहर कस्बे सभी, सारे घर–परिवार।
रंगारंग मनाइए, होली का त्यौहार।।

है इतनी शुभकामना, बनी रहे मुस्कान।
दुनिया का सिरमौर हो, अपना हिंदुस्तान।।

होली का संदेश

यह रचना केवल उत्सव की शुभकामना नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और वैश्विक शांति की प्रेरणा देती है। कविता में यह संदेश स्पष्ट है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि मनुष्यता को जोड़ने वाला सांस्कृतिक उत्सव है।

होली की मंगलकामनाएं

चौ. मदन मोहन समर
श्रीमती सरिता समर

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें