Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री अग्रवाल शक्ति का भव्य होली मिलन समारोह 4 मार्च को

Author Image
Written by
HQ Report

ग्वालियर। में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अग्रणी संस्था “श्री अग्रवाल शक्ति” द्वारा 4 मार्च को रंगारंग होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जीवायएमसी मैदान, लश्कर में हर्षोल्लास और धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न होगा।

मुख्य आयोजक आनंद अग्रवाल रंगवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार, 4 मार्च को प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक गुलाल की होली खेली जाएगी। इस दौरान पारंपरिक ठंडाई एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। विशेष आकर्षण के रूप में मथुरा से भगवान मदन मोहन का विग्रह लाया जाएगा, जिनकी उपस्थिति में भक्तगण भक्ति भाव से होली खेलेंगे।

Advertisement Box

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सायं 5 बजे से श्री मां जीण माता भवानी का मंगल पाठ, भजन संध्या एवं इत्र-फूलों की होली आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक नीरज अग्रवाल (कलकत्ता) द्वारा भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही मथुरा से श्रीश्री 1008 श्री प्राण वल्लभ लाल जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं के साथ होली उत्सव में सहभागिता करेंगे।

आयोजन में शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक 100 रुपये के कूपन के माध्यम से दाल-बाटी-चूरमा की प्रसादी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा पारंपरिक लठमार होली का मनोहारी प्रदर्शन भी किया जाएगा।

आनंद अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट कर सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। समाज का कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता; यह होली मिलन समारोह आपसी संपर्क बढ़ाने, पुराने मतभेद भुलाने तथा समरसता का भाव जागृत करने का सशक्त माध्यम है। आयोजन स्थल पर अग्रवाल समाज के सभी संगठनों के बैनर लगाए जाएंगे तथा उनके पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की सफल व्यवस्था हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

प्रेस वार्ता में मीडिया संयोजक अशोक गर्ग, अनूप अग्रवाल, गिर्राज बंसल, रवि गर्ग, जितेंद्र गर्ग, विवेक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, राकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य आयोजक
आनंद अग्रवाल रंगवाला
मो. 94251 11418

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box