Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री अग्रवाल शक्ति का होली मिलन समारोह आज

Author Image
Written by
HQ Report

ग्वालियर। ग्वालियर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सक्रिय संस्था “श्री अग्रवाल शक्ति” द्वारा आज जीवायएमसी मैदान, लश्कर में भव्य एवं रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

Advertisement Box

श्री अग्रवाल शक्ति के मीडिया प्रमुख अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आयोजक आनंद अग्रवाल रंगवाला के नेतृत्व में समाज के हजारों बंधु प्रातः एवं सायंकालीन सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

कार्यक्रम का प्रथम सत्र प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें गुलाल की पारंपरिक होली खेली जाएगी। इस दौरान ठंडाई एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। विशेष आकर्षण के रूप में मथुरा से भगवान मदन मोहन का पावन विग्रह लाया जाएगा, जिनकी सान्निध्य में श्रद्धालु भक्तिभाव से होली उत्सव मनाएंगे।

सायं 5 बजे से कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ होगा, जिसमें श्री मां जीण माता भवानी का मंगल पाठ, भजन संध्या एवं इत्र-फूलों की होली आयोजित की जाएगी। प्रसिद्ध भजन गायक नीरज अग्रवाल (कलकत्ता) द्वारा भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही मथुरा से श्रीश्री 1008 श्री प्राण वल्लभ लाल जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं के साथ होली उत्सव में सहभागी बनेंगे।

सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक दाल-बाटी-चूरमा की प्रसादी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा पारंपरिक लठमार होली का मनोहारी प्रदर्शन भी किया जाएगा, जो उत्सव का विशेष आकर्षण रहेगा।

अशोक गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट कर नई दिशा प्रदान करना है। होली प्रेम, सद्भाव और आपसी समरसता का पर्व है, जिसमें सभी भेदभाव भुलाकर समाज में आत्मीयता का भाव जागृत किया जाता है। कार्यक्रम स्थल पर अग्रवाल समाज के विभिन्न संगठनों के बैनर लगाए जाएंगे तथा सभी पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

श्री अग्रवाल शक्ति ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें