Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली पर्व पर साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की एडवायजरी

Author Image
Written by
HQ Report

साइबर क्राइम ब्रांच, पुलिस कमिश्नरेट भोपाल की अपील

भोपाल। होली पर्व के अवसर पर साइबर अपराधों की संभावनाओं को देखते हुए साइबर क्राइम ब्रांच, पुलिस कमिश्नरेट भोपाल द्वारा नागरिकों के लिए विशेष एडवायजरी जारी की गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहार की खुशियों के बीच सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड, भ्रामक संदेश या आपत्तिजनक पोस्ट से बचें।

Advertisement Box

1. सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी

एडवायजरी में स्पष्ट कहा गया है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ या एडिटेड फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर न करें।

किसी भी समूह या व्यक्ति विशेष के खिलाफ भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करना अपराध की श्रेणी में आ सकता है।

यदि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट दिखाई दे, तो तुरंत साइबर पुलिस या नजदीकी थाने को सूचित करें।

होली से संबंधित आपत्तिजनक/एडिटेड कंटेंट को शेयर या फॉरवर्ड करना दंडनीय अपराध है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

2. फर्जी ऑफर और लिंक से रहें सतर्क

त्योहार के समय अक्सर “होलि ऑफर”, “गिफ्ट लिंक” या विशेष छूट के नाम पर फर्जी लिंक भेजे जाते हैं।

सोशल मीडिया, ईमेल या मैसेज पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

अज्ञात वेबसाइट से कोई भी ऐप या फाइल डाउनलोड न करें।

अनजान स्रोतों से प्राप्त ऑफर या लॉटरी संदेशों से दूरी बनाए रखें।

3. डिजिटल पेमेंट में बरतें सावधानी

साइबर ब्रांच ने डिजिटल लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

UPI, QR कोड या पेमेंट लिंक केवल विश्वसनीय स्रोत से ही उपयोग करें।

किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN या पासवर्ड साझा न करें।

संदिग्ध कॉल या मैसेज के माध्यम से बैंक संबंधी जानकारी न दें।

4. शिकायत के लिए हेल्पलाइन

यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन अपराध की घटना घटित होती है, तो तुरंत सूचना दें:

भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर: 9479990636

राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर: 1930

ऑनलाइन शिकायत हेतु वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in

संदेश

“होली की खुशियां सुरक्षित रखें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”

साइबर क्राइम ब्रांच, भोपाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक रहें।

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box