Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कम्पू एवं लश्कर क्षेत्र में बड़ी-बड़ी सड़कों के डामरीकरण का मंत्री श्री कुशवाह ने किया भूमिपूजन

Author Image
Written by
Bureau Report

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री श्री कुशवाह की पहल पर सड़कों के निर्माण के लिये उपलब्ध कराई है 4 करोड़ 68 लाख से अधिक धनराशि

ग्वालियर :  कम्पू एवं लश्कर क्षेत्र में बनने जा रहीं बड़ी-बड़ी डामरीकृत सड़कों का सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री श्री कुशवाह की पहल पर इन सड़कों के निर्माण के लिये कायाकल्प योजना के तहत 4 करोड़ 68 लाख 22 हजार रुपए से अधिक धनराशि उपलब्ध कराई है। सड़कों के भूमिपूजन कार्यक्रमों श्री कुशवाह ने यह भी भरोसा दिलाया कि ग्वालियर दक्षिण की विभिन्न बस्तियों में जल्द ही एक दर्जन अन्य सड़कों एवं आधा दर्जन सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिये भी भूमिपूजन किया जायेगा।  मंत्री श्री कुशवाह ने सोमवार को आयोजित हुए सड़कों के भूमिपूजन कार्यक्रमों में जिन सड़कों का भूमिपूजन किया, उनमें 3 करोड़ रुपए की लागत से कम्पू बिजली घर से बेटी बचाओ तिराहा होते हुए गुड़ागुढ़ी तिराहा तक सड़क का डामरीकरण, लगभग 1 करोड़ 57 लाख रुपए लागत की नया बाजार से कम्पू तिराहा व रॉक्सी होते हुए चूड़ी मार्केट महाराज बाड़ा तक एवं लगभग 11 लाख 44 हजार रुपए की लागत से एबी रोड नेहरू कोठी से ढोलीबुआ तक की सड़क का डामरीकरण कार्य शामिल है।  नया बाजार, कम्पू बिजली घर के पास एवं ढोलीबुआ पुल पर अलग-अलग आयोजित हुए इन सड़कों के भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, नगर निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री हरीपाल, पार्षद श्री अनिल सांखला, श्रीमती अंजलि पवैया, श्री कपिल शर्मा व श्रीमती यामिनी परांडे तथा सर्वश्री अभय चौधरी, रविन्द्र राजपूत, कमल माखीजानी, राजू पलैया, विनोद शर्मा, अजय तिवारी व संजय यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।  मंत्री श्री कुशवाह ने भूमिपूजन कार्यक्रमों में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप विकसित भारत के निर्माण एवं देश की मजबूती में योगदान देने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को समृद्ध राज्य बनाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर में भ्रमण कर विकास कार्यों की सौगातें देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रयासरत हैं। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आह्वान भी इस अवसर पर किया।  नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर ने कहा खुशी की बात है कि मंत्री श्री कुशवाह ग्वालियर दक्षिण में सड़कों के निर्माण के लिये राज्य शासन से बड़ी धनराशि लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर दक्षिण में एक माह के भीतर अच्छी-अच्छी सड़कें दिखाई देंगीं।  भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजौरिया ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा ग्वालियर में भी विकास कार्यों की श्रृंखला चलाई जा रही है, जिससे ग्वालियर की तस्वीर बदलेगी।  मंत्री श्री कुशवाह ने रोड रॉलर व मशीनों का पूजन कर इन सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने इन सभी कार्यक्रमों की शुरूआत कन्या पूजन के साथ की। कार्यक्रमों का संचालन श्री राजू पलैया द्वारा किया गया।

Advertisement Box

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें