Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार‘‘अभियान

Author Image
Written by
Bureau Report

*2 हफ्तो में हुई 1 करोड से अधिक स्क्रीनिंग तथा काउंसलिंग ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार‘‘अभियान जोरशोर से जारी* स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 17 सितंबर 2025 को मध्य प्रदेश के धार जिले के भैसोला ग्राम से किया गया था।अभियान के संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों , सिविल अस्पताल, जिला चिकित्सालय तथा चिकित्सा महाविद्यालय से संबंध चिकित्सालय में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग रोग निदान एवं जागरूकता शिविर तथा सुरक्षित रक्तदान इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना मात् एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किशोरियों में पोषण व एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना गैर संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर( मुख्य स्तर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) एनीमिया एवं सिकल सेल रोग तथा संचारी रोग जैसे 6 रोग कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर इस अभियान को एक जन आंदोलन का रूप देना था! जिसमें यह अभियान पूर्णता सफल भी हो रहा है अभियान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग जैसे महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज संस्थाएं, स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि गण भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में 1.26 करोड से अधिक स्क्रीनिंग तथा काउंसलिंग हो चुकी हैं जिसमें 27 लाख से अधिक किशोरियों एवं महिलाओं की हीमोग्लोबीन की स्क्रीनिंग, 27 लाख से भी अधिक महिलाओं की गैर संक्रामक रोगो हेतु स्क्रीनिंग, 9 लाख से अधिक कैंसर स्क्रीनिंग तथा 8 लाख से अधिक हितग्राहियों की क्षय रोग तथा 3 लाख 80 हजार से अधिक सिकल सेल हेतु स्क्रीनिंग शामिल हैं, इसके अतिरिक्त इसी अवधि में 43 हजार से अधिक नागरिको ने स्वैच्छा से रक्तदान किया। अभियान के दौरान 9 लाख 85 हजार से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं तथा 3 लाख 85 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जा चुकी हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रचार प्रसार किया गया था तथा स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविरों में माननीय मंत्री गणों सांसदों व विधायकों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास किए गए थे।कार्यक्रम में अधिकतम बालिकाओं किशोरियों व महिलाओं की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कन्या विद्यालयों– महाविद्यालय विशेष कन्या-महिला आवास गृहों (हॉस्टल्स) औद्योगिक निर्माण अधीन इकाइयों खनन स्थलों इत्यादि में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया इसके अतिरिक्त पूजा पंडाल तथा गरबा स्थलोपर भी स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम अंतर्गत SUMAN हेल्पलाइन, WhatsApp आधारित SUMAN Sakhi चैटबॉट और UWIN SMS रिमाइंडर का प्रभावी उपयोग किया गया। राज्य स्तरीय कमांड सेंटर और जिला हेल्प डेस्क के माध्यम से लाभार्थियों को गर्भावस्था देखभाल, पोषण व स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी दी गई। इन तकनीकी नवाचारों से लाभार्थियों की भागीदारी और शिविरों की प्रभावशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
अभियान के नियंत्रण व समन्वय में आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है ।अभियान की रिपोर्टिंग स्वस्थ नारी सशक्त परिवार हेतु भारत शासन द्वारा विशेष रूप से निर्मित पोर्टल तथा ऐप के माध्यम से की जा रही है इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रमों हेतु पूर्व से निर्मित केंद्र स्तरीय राज्य स्तरीय पोर्टल्स जैसे UVIN, ANMOL 2.0, e RAKTKOSH, Sickle cell Portal, NIKSHAY, NCD, DMART Portal आदि का उपयोग भी कार्यक्रम की निगरानी नियंत्रण व समन्वय में किया जा रहा है।अभियान की सतत निगरानी हेतु राज्य व जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं जिनके माध्यम से वरिष्ठ अधिकारी गण लगातार कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं साथ ही आवश्यकता अनुसार जिला एवं विकासखंड अधिकारियों को तकनीकी सहयोग भी प्रदान कर रहे हैं।

Advertisement Box
Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें