Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर के मुख्य आतिथ्य में विजय दशमी पर वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच डीआरपी लाइन में हुआ शस्त्र पूजन

Author Image
Written by
Bureau Report

भारतीय संस्कृति में विजय दशमी महापर्व का विशेष महत्व- श्री तोमर

विधायक श्री राठौर भी हुए शस्त्र पूजन में शामिल  संभागीय कमिश्नर,आईजी, डीआईजी, कलेक्टर व एसएसपी ने भी यज्ञ में आहुतियाँ देकर किया शस्त्र-पूजन सरकार व समाज की भागीदारी के साथ उत्साह व उमंग के साथ जिले में हुए शस्त्र पूजन कार्यक्रम भारतीय सनातन संस्कृति में गहरे तक रची-बसी प्राचीन शस्त्र-पूजन परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व पर ग्वालियर में उत्साह, उमंग व धूमधाम के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। यहां डीआरपी लाइन स्थित पुलिस शस्त्रागार परिसर में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने इस अवसर पर सभी को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। साथ ही कहा कि भारतीय संस्कृति एवं जनमानस में विजय दशमी पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय के साथ-साथ शक्ति की आराधना का भी पर्व है। विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री,पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह भी इस शस्त्र-पूजन में शामिल हुए।  बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर डीआरपी लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सनातन संस्कृति के विधि-विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच यज्ञ में पवित्र आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं। इसी क्रम में शक्ति पूजा की अन्य रश्म भी निभाई गईं। इस बार भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में विजय दशमी पर्व सरकार और समाज द्वारा मिलकर धूमधाम के साथ मनाया गया। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में इस साल दशहरा पर्व पर ग्वालियर में डीआरपी लाइन में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संभाग आयुक्त श्री खत्री, आईजी श्री सक्सेना, महिला शक्ति की प्रतीक कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सगरी धर्मवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर शस्त्र-पूजन की रश्म स्वरूप आसमान में हर्ष फायर किए। एसपी ईओडबल्यू श्री दिलीप सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, सुश्री सुमन गुर्जर व श्री जयराज कुवेर व एसपी लोक आयुक्त श्री निरंजन शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी इस अवसर पर उपस्थिति थे।

Advertisement Box

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें