Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

2 Crore की डील को लेकर Awez Darbar ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सब…

Author Image
Written by
Bureau Report

टीवी का सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो Bigg Boss 19 हर दिन चर्चा का विषय बनता जा रहा हैं । लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ यह शो कंटेस्टेंट की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा हैं । जहां एक तरफ Awez Darbar के BB House से बाहर जाने को लेकर दर्शक काफी निराश हैं तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह पैदा हो रही हैं कि Awez के घर वालों ने पैसे देकर उन्हें घर से बेघर करवाया हैं । तो चलिए जानते हैं इसे लेकर क्या कुछ कहा Awez ने…

इन अफवाहों ने पकड़ी तूल

Awez Darbar

Advertisement Box

Awez का Bigg Boss 19 के घर से बाहर काफी चर्चा का विषय बन गया हैं । बता दें, ये अफवाह उड़ रहीं हैं की Awez Darbar के परिवार ने Bigg Boss के मेकर्स को भारी-भरकम रकम देकर उन्हें शो से बाहर निकलवाया हैं ।

इसी के साथ ये भी कहा जा रहा हैं की Awez की एक्स-गर्लफ्रेंड Shubhi Joshi वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं और इसी वजह से उनके परिवार ने मेकर्स को 2 करोड़ रुपये दिए ताकि Awez शो से बाहर हो जाएं। वहीं इस खबर ने अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलकर दर्शकों को हैरान कर दिया।

इन अफवाहों पर Awez Darbar ने तोड़ी चुप्पी

Salman Khan

Bigg Boss 19: इन तमाम अफवाहों पर अब खुद Awez Darbar ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये साफ कहा कि यह सब फालतू की बातें हैं और इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। इसी के साथ ही Awez ने ये भी कहा की “मैंने भी ये अफवाहें सुनी हैं, लेकिन सच बताऊं तो इनमें से कुछ भी सच नहीं है। जिस शो से मुझे सिर्फ 50 लाख रुपये मिल रहे थे, उस शो को मैं 2 करोड़ क्यों दूंगा? यह बिल्कुल लॉजिकल नहीं है।”

अपने गेम को लेकर कहीं ये बात

Awez Darbar

Awez ने आगे ये भी कहा कि उन्होंने शो में अच्छा करने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कई बार यह फील कराया गया कि उनका गेम उतना स्ट्रॉन्ग नहीं है और “मैं हमेशा क्लियर रहा हूं और मैंने कभी किसी से कोई फेक प्रॉमिस नहीं किया। अगर मेरे परिवार ने वाकई ऐसा किया होता तो मैं सबसे पहले उनसे नाराज होता। सच कहूं तो हम सभी खुद इन खबरों से हैरान हैं।”

गौरतलब है कि Bigg Boss 19 के घर में जब Gauahar Khan आई थीं, तो उन्होंने मेकर्स से पूछा था कि क्या Awez की एक्स-गर्लफ्रेंड इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं। तभी, मेकर्स ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया और यहीं से अफवाहों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया । इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि अवेज के परिवार ने शो से बाहर निकलने के लिए पैसे दिए। लेकिन अब खुद अवेज ने इस बात को पूरी तरह झूठा करार दिया है।

Awez ने अपने फैंस को दिलाया भरोसा
Bigg Boss 19 Contestant Networth

Awez Darbar के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि उनके एविक्शन से जुड़ी सारी बातें सिर्फ रूमर्स थीं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा ईमानदारी से खेलते हैं और शो का हिस्सा बनने का उन्हें अफसोस नहीं है। कुल मिलाकर, ने यह साफ कर दिया है कि उनका बिग बॉस से बाहर होना महज एक गेम का हिस्सा था, न कि किसी डील का। अब देखना होगा कि शो में आगे कौन-कौन से ट्विस्ट आते हैं और किस तरह वाइल्ड कार्ड एंट्री से बिग बॉस का माहौल और दिलचस्प बनता है।

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box