Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हज़ार रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे

Author Image
Written by
Bureau Report

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के तहत आज 25 लाख महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 10-10 हज़ार रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सशक्त बनाना और पलायन को रोकना है। ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार इस योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं का व्यवसाय सफलतापूर्वक चल रहा है, उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने इस साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच हर शुक्रवार को 10 हजार रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने की 26 तारीख को वर्चुअल माध्यम से इस योजना का शुभारंभ किया था। इस अवसर पर 75 लाख महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 10-10 हज़ार रुपये हस्तांतरित किए गए थे। इस योजना का क्रियान्‍वयन स्वयं सहायता समूहों-एसएचजी के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के लिए 1 करोड़ 10 लाख से अधिक लाभार्थियों ने आवेदन किया है।

Advertisement Box
Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box