Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस नेता उदित राज ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द, BJP बोली- राहुल नफरत के भाईजान

Author Image
Written by
Bureau Report

कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की जिससे राजनीतिक बवाल मच गया। उदित राज ने पीएम मोदी के स्वर्ण महल बनवाने को लेकर अपशब्द कहे जिस पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी ने कांग्रेस पर संवैधानिक पदों की गरिमा भूलने का आरोप लगाया। शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर मोदी विरोधी होने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी एक नई राजनीतिक उलझन में फंस गई है। दरअसल, कांग्रेस नेता उदित राज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए पीएम मोदी के बारे में अपशब्द कहा। जिसकी भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी निंदा की।  कांग्रेस नेता उदित राज ने पीएम मोदी के बारे में अपशब्द कहते हुए कहा कि जिस तरह से वह अपना स्वर्ण महल बनवा रहे हैं, एक बार जब वह उसमें प्रवेश करेंगे, तो उसी स्वर्ण महल को जलते हुए देखेंगे।

Advertisement Box

बीजेपी ने किया पलटवार

पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा एक व्यक्ति के प्रति अपनी घृणा में, कांग्रेस संवैधानिक पदों की गरिमा भूल जाती है। इस दौरान बीजेपी ने उन कथित उदाहरणों के बारे में भी बताया, जिसमें विपक्षी दल के नेताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

शजनाज पूनावाला ने बताई कांग्रेस की सच्चाई

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “मोदी विरोधी और भारत विरोधी होना उनकी मानक कार्यप्रणाली बन गई है।” उन्होंने कांग्रेस नेता उदित राज की आलोचना करते हुए कहा कि राज ने अतीत में माओवादियों को “उचित” ठहराया था और आरएसएस को “आतंकवादी” कहा था। यही नहीं शहजाद पूनावाला ने इस दौरान विपक्षी नेताओं द्वारा पीएम मोदी की मां को लेकर किए गए कथित अपमानित घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि कहा यह कांग्रेस की सच्चाई है।

राहुल गांधी करते हैं पीएम को डंडा मारने की बात

पूनावाला ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबियत खराब होने पर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछते हैं। यह आरएसएस के मूल्यों को दर्शाता है। वहीं दूसरी तरफ, राहुल गांधी प्रधानमंत्री को डंडे मारने की बात करते हैं। वे उनके ओबीसी समुदाय को गाली देते हैं। इसी से बता चल रहा है कि वे ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं, बल्कि ‘नफरत की भाईजान’ हैं। इसीलिए वे समय-समय पर चुनाव आयोग, भारत और सनातन संस्कृति पर हमला करते रहते हैं।

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें