
दावा किया जा रहा है 15 से 30 अक्टूबर के बीच हो सकती डिलीवरी
मुंबई :- कैटरीना कैफ जल्द ही मां और विक्की कौशल शादी के चार साल बाद पिता बनने वाले हैं। कैटरीना के ससुराल से इस गुडव्यूज पर रिएक्शन आया है। विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने रिएक्ट किया है। कुछ समय पहले ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने गुडन्यूज सुनाई है कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। शादी के चार साल बाद दोनों के घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। विक्की कौशल के भाई और एक्टर सनी कौशल ने भाभी कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर बताया कि घर में इस वक्त खुशी का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात मुंबई के एक कार्यक्रम में सनी कौशल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैटरीना कैफ मां बनने वाली हैं और विक्की पिता। सभी लोग घर में बहुत खुश हैं। परिवार में पहला मेहमान आने वाला है तो सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चाचा बनने के सवाल पर सनी कौशल ने कहा कि सब बहुत ज्यादा खुश भी हैं और नर्वस भी। सब सोच रहे हैं कि आखिर क्या होगा आगे चलकर। बस सबको उस दिन का इंतजार है। बता दें पिछले ही महीने एक प्यारे से पोस्ट के साथ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने गुडन्यूज सुनाई। दोनों का पहला बच्चा जल्द ही दस्तक देने वाला है। कैटरीना ने पोस्ट में लिखा था कि खुशी और स्नेह के साथ जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। बस इस गुडन्यूज का ऐलान करते ही कपल को बधाई मिलना शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना कैफ प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। दावा किया जा रहा है कि 15 से 30 अक्टूबर के बीच उनकी डिलीवरी हो सकती है। हालांकि अभी तक कपल ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। दरअसल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं।








