
कुंडम (मध्य प्रदेश), 6 अक्टूबर 2025……कुंडम ब्लॉक में आज कांग्रेस द्वारा “वोट चोरी, गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत एक भव्य रैली निकाली गई और जन-जागरण के लिए हस्ताक्षर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह अभियान चुनाव में कथित धांधली और लोकतंत्र की मर्यादाओं के उल्लंघन के खिलाफ जनआक्रोश को स्वर देने के उद्देश्य से चलाय जा रहा है।

इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनों को बूथ स्तर तक जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनसहयोग जुटाएँ।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त किया कि 13 अक्टूबर तक कम से कम 5000 हस्ताक्षर एकत्रित कर यह अभियान सफल बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेता
इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय यादव सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें श्री मनीष पटेल, श्रीमती विनीता यादव, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती जमुना मरावी, श्रीमती रुक्मणी गोटिया, श्री सुकीर्थ त्रिपाठी, श्री अरविंद साहू, श्री सुशील राय, श्री मनीष सोनी, श्री विपिन जायसवाल, श्री दीपेन्द्र मरकाम, श्री कपिल मार्को, श्री मानसुख परस्ते, श्री अक़राम ख़ान, श्री सुभाष विश्वकर्मा, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री मोनू बागरी, श्री राहुल यादव और श्री सतीश मार्को समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
जनसंपर्क और हस्ताक्षर अभियान को लेकर उत्साह

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान में रुचि दिखाई और हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। रैली के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की एक बड़ी लड़ाई है। आने वाले दिनों में यह मुहिम पूरे जिले में व्यापक रूप से चलाई जाएगी।









