Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मैं ब्रांड पर ज्यादा ध्यान नहीं देती : दिव्यांका त्रिपाठी

Author Image
Written by
Bureau Report

मुंबई :- टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2025 में अपने स्टाइल और सादगी से सभी का ध्यान खींच लिया। मुंबई में चल रहे इस इवेंट में उन्होंने न सिर्फ अपने लुक से सबका दिल जीता, बल्कि फैशन और ब्रांड्स को लेकर अपने बेबाक विचार भी साझा किए। दिव्यांका ने बताया कि वह ब्रांड्स को लेकर कभी जुनूनी नहीं रहीं। उन्होंने कहा, “मैं ब्रांड पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। मैं वही चीज़ खरीदती हूं जो मुझे पसंद आती है, चाहे वह किसी भी ब्रांड की हो। मेरे लिए सबसे जरूरी यह है कि वह चीज मुझे सूट करे और मेरे व्यक्तित्व के अनुरूप हो।” फैशन की अपनी परिभाषा बताते हुए दिव्यांका ने कहा, “मेरे लिए फैशन वह सब कुछ है जो आरामदायक हो। यह जरूरी नहीं कि वह महंगा या बहुत शानदार हो। अगर कोई आउटफिट आंखों को भाता है और पहनने में सहज लगता है, तो वही मेरे लिए फैशन है। जो चीजें आकर्षक होने के साथ आराम भी देती हैं, वही असली स्टाइल है।” दिव्यांका त्रिपाठी अपने पारंपरिक लुक और ग्रेसफुल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सार्वजनिक आयोजनों में वह अक्सर भारतीय परिधानों में नजर आती हैं और हर बार अपने स्टाइल से फैन्स को प्रभावित करती हैं। उनके फैशन सेंस की तारीफ सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती है। टीवी जगत में दिव्यांका ने ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से कदम रखा था, लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान ‘ये है मोहब्बतें’ में डॉ. इशिता भल्ला की भूमिका से मिली। उनकी यह भूमिका भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक बन गई। दर्शक उन्हें प्यार से “इशिमा” कहकर बुलाते हैं जैसा कि उनकी ऑनस्क्रीन बेटी शो में पुकारती है। दिव्यांका ने साल 2016 में अभिनेता विवेक दहिया से शादी की। यह जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फिटनेस, रिश्ते और खुशहाल जीवन से फैंस को प्रेरित करते नजर आते हैं।

Advertisement Box
Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box