
संगठन सृजन कार्यक्रम व सदस्यता अभियान पर हुआ मंथन
भोपाल। महिला कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक गत दिवस प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय, भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती नूरी खान तथा मध्यप्रदेश की प्रभारी श्रीमती सुनीता गवांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर समस्त जिला अध्यक्षों, प्रदेश महामंत्रियों सहित महिला कांग्रेस की सक्रिय पदाधिकारी बहनों ने भाग लिया। बैठक में “वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे जनाक्रोश अभियानों के साथ संगठन सृजन कार्यक्रम को गति देने पर विशेष चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी सहित वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूती देने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश की महिला कांग्रेस टीम को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 40 नई महिलाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई तथा इसे और अधिक गति देने पर बल दिया गया। कार्यक्रम को श्री जीतू पटवारी, श्रीमती विभा पटेल एवं श्रीमती सुनीता गवांडे ने संबोधित किया और संगठनात्मक गतिविधियों के सफल संचालन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।








