Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पथरी की समस्या में पपीते के बीज का सेवन बेहद फायदेमंद

Author Image
Written by
Bureau Report

नई दिल्ली  हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो शरीर में पानी की कमी होती है, तो ये खनिज आपस में जुड़कर कठोर क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं, जिससे स्टोन (पथरी) की परेशानी शुरू हो जाती है। किडनी या यूरिनरी ट्रैक्ट में बनने वाली पथरी आजकल आम लेकिन दर्दनाक समस्या बन चुकी है। यह मुख्य रूप से शरीर में मिनरल्स और नमक के जमाव के कारण होती है। हालांकि इस समस्या से राहत पाने के लिए कई नेचुरल तरीके मौजूद हैं, जिनमें पपीते के बीज का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। पपीते के बीज में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और किडनी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। ये बीज मूत्रमार्ग को साफ रखते हैं और किडनी में जमा स्टोन को घोलकर पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में सहायता करते हैं। नियमित सेवन से पथरी धीरे-धीरे टूटकर बाहर निकल सकती है। साथ ही यह नई पथरी बनने की संभावना को भी कम करता है। पपीते के बीज वजन घटाने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने और पाचन सुधारने में भी लाभकारी हैं। ये टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और लिवर डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इन्हें सीधे चबाकर खाया जा सकता है या सुखाकर पाउडर बना कर जूस, स्मूदी, दही या सलाद में मिलाया जा सकता है। स्वाद थोड़ा कड़वा होने के कारण थोड़ी मात्रा से शुरुआत करना चाहिए। पपीते के बीज की स्मूदी बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच पपीते के बीज, आधा कप दही, आधा कप दूध, 1 छोटा चम्मच शहद, 1 चुटकी इलायची पाउडर और कुछ बर्फ के टुकड़े लें। पपीते के बीज को धोकर सुखाएं और मिक्सर में सभी सामग्री डालकर ब्लेंड करें। मिश्रण क्रीमी और स्मूद होने पर बर्फ डालकर फिर से ब्लेंड करें। ताजा परोसें और रोज सुबह या शाम सेवन करें। इस स्मूदी का नियमित सेवन न केवल किडनी को साफ करता है, बल्कि इम्यून सिस्टम मजबूत करता है और शरीर में एनर्जी बढ़ाता है। पपीते के बीज सेहत के लिए एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं और पथरी जैसी परेशानियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं।

Advertisement Box
19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें