
दबदबा ब्यूरो – मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ग्वालियर के स्थानीय दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम में चल रही 11 मैचों की फ्रेंडली हॉकी सीरीज का छठा मुकाबला आज खेला गया। इस रोमांचक मैच में अर्जुन शर्मा एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकित पाल एकादश को 2-1 से पराजित कर सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत कर ली।

आज के मैच की मुख्य अतिथि दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम की पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कुमारी रितु अनामिका तिर्की थीं। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मैच के 11वें मिनट में अर्जुन एकादश की ओर से ध्रुव शर्मा ने शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

हालांकि, अंकित पाल एकादश ने जल्दी वापसी की और अमन बाल्मिक एवं वंश श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयास से पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिसे रिहान कुरैशी ने गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
मैच के अंतिम क्षणों में अर्जुन एकादश के अभिषेक भगत ने निर्णायक मैदानी गोल दागते हुए टीम को 2-1 की जीत दिला दी। हॉकी कोच अविनाश भटनागर ने बताया कि फ्रेंडली सीरीज का फाइनल मुकाबला जल्द ही आयोजित किया जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर म. प्र.









