
RJD प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC Scam और Land For Job Case से जुड़े मामलों में उनके खिलाफ आरोप तय करने का फैसला सुना…
बिहार RJD प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC Scam और Land For Job Case से जुड़े मामलों में उनके खिलाफ आरोप तय करने का फैसला सुना दिया है।
कोर्ट ने कही भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की बात
विशेष सीबीआई अदालत ने IRCTC घोटाले में फैसला सुनाते हुए कहा कि लालू यादव ने टेंडर प्रक्रिया में दखल देकर उसमें बड़े बदलाव करवाए थे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह पूरी साजिश, पद का दुरुपयोग और टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर लालू यादव की जानकारी में हुआ। कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी, Prevention of Corruption Act की विभिन्न धाराओं और आपराधिक साजिश (IPC 120B, 420) के तहत आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि जमीन का मालिकाना हक राबड़ी और तेजस्वी को देने की एक साजिश थी और लालू यादव ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग किया।


RJD प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC Scam और Land For Job Case से जुड़े मामलों में उनके खिलाफ आरोप तय करने का फैसला सुना…
नेशनल डेस्क : RJD प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC Scam और Land For Job Case से जुड़े मामलों में उनके खिलाफ आरोप तय करने का फैसला सुना दिया है।
कोर्ट ने कही भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की बात
विशेष सीबीआई अदालत ने IRCTC घोटाले में फैसला सुनाते हुए कहा कि लालू यादव ने टेंडर प्रक्रिया में दखल देकर उसमें बड़े बदलाव करवाए थे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह पूरी साजिश, पद का दुरुपयोग और टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर लालू यादव की जानकारी में हुआ। कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी, Prevention of Corruption Act की विभिन्न धाराओं और आपराधिक साजिश (IPC 120B, 420) के तहत आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि जमीन का मालिकाना हक राबड़ी और तेजस्वी को देने की एक साजिश थी और लालू यादव ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग किया।

लालू यादव बोले-
कोर्ट में जब जज विशाल गोगने ने लालू यादव से पूछा कि क्या वह इन आरोपों को सही मानते हैं, तो लालू यादव ने जवाब दिया, “मैं दोषी नहीं हूं।” राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने भी इसी सवाल के जवाब में खुद को निर्दोष बताया।
कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति
फैसला सुनाए जाने के वक्त लालू यादव (जो व्हीलचेयर पर पहुंचे), राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित थे।
क्या है IRCTC घोटाला?
यह मामला रांची और पुरी स्थित बीएनआर (BNR) होटलों के टेंडर आवंटन में हुए कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे।
महागठबंधन के लिए भी अहम दिन
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बिहार में विपक्षी महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तनाव चल रहा है। RJD ने कांग्रेस को 52 सीटों की पेशकश की है, जबकि कांग्रेस 60 सीटों की मांग पर अड़ी हुई है। इस तनातनी के चलते बिहार कांग्रेस नेताओं ने सीट शेयरिंग पर बातचीत रोक दी थी। आज दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की महत्वपूर्ण बैठक भी होनी है, जिसे महागठबंधन के भविष्य के लिए काफी अहम माना जा रहा है। लालू यादव और तेजस्वी यादव इस समय दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर ठहरे हुए हैं।









