Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हत्या के मामले में जेल आते ही फूट-फूटकर रोई महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय

Author Image
Written by
Bureau Report

अलीगढ़। बीते 26 सितंबर की रात को खेरेश्वर चौराहे पर हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नामजद पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार किया। दोपहर में उसे जेल में दाखिल कर दिया गया। अंदर वह परेशान नजर आई। अन्य महिलाओं ने उसे संभाला। अभिषेक की हत्या के मामले में 50 हजार की इनामी महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय उर्फ अन्नपूर्णा भारती जेल में आते ही फूट-फूटकर रोई। अधिकारियों ने उसे जेल के नियम-कायदे बताए। उधर, पुलिस अब मामले में चार्जशीट व गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है। हालांकि उसने खाना आदि समय से खाया। करवटें बदलकर रात काटी। पूजा को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। उससे मुलाकात के लिए 10 लोगों के नाम लिए हैं। उनसे सप्ताह में तीन दिन मुलाकात कराई जाएगी। इससे पहले जेल भेजे गए उसके पति अशोक कुमार पांडेय को भी संवेदनशील श्रेणी में ही रखा है। एएसपी मयंक पाठक के अनुसार मामले में जल्द ही चार्जशीट लगाई जाएगी। गैंगस्टर की कार्रवाई भी होगी। हत्या के बाद फरार हुई पूजा ने परिजनों से संपर्क नहीं किया। वह जहां भी गई, वहां उसे शरण नहीं मिली। लेकिन, कुछ लोगों ने उसका भगाने में सहयोग भी किया है। ऐसे लोग पुलिस के रडार पर आ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक के भाई आशीष ने कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करे। साथ ही उनके घर की कुर्की हो। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में पुलिस ने पूजा को जेल भेज दिया। जबकि सही ढंग से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ होनी चाहिए थे। ताकि पूरे षड्यंत्र का खुलासा हो सके। परिजनों ने रविवार शाम को रोरावर थाने में इंस्पेक्टर से मुलाकात की।

Advertisement Box
19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें