
Written by
HQ Report
ग्वालियर। पितृपक्ष की एकादशी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री अग्रसेन उत्सव समिति, अग्रसेन चौक मुरार द्वारा भगवान श्री अग्रसेन जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंगलवार, 6 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे अग्रबंधुओं की उपस्थिति में पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे भगवान श्री अग्रसेन जी को भोग अर्पित कर आमजन के लिए प्रसादी एवं भोजन वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में अनेक अग्रबंधुओं ने अपने पूर्वजों की स्मृति में सहयोग प्रदान किया। आयोजन के दौरान बूंदी, फल एवं भोजन प्रसादी वितरित कर श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भीमसेन मित्तल एडवोकेट, दिल्ली ने अपनी माताश्री स्वर्गीय कला देवी मित्तल की पुण्य स्मृति में सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही रामनिवास, लक्ष्मण दास एवं शत्रुघ्न अग्रवाल (सदर बाजार, मुरार), दिनेश चंद्र बंसल (चेतकपुरी), कैलाश चंद्र अग्रवाल (पटेल नगर), दिनेश कुमार अग्रवाल (रक्तदान, माधोगंज लश्कर), गोपाल कृष्ण गर्ग (नेहरू कॉलोनी, थाटीपुर) एवं रवि अग्रवाल (सिरोल, न्यू सिटी सेंटर) सहित अनेक अग्रबंधुओं ने अपने पितरों की स्मृति में प्रसादी वितरण के लिए योगदान दिया। सभी के सहयोग से आमजन को प्रसादी एवं भोजन वितरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ जरूरतमंदों और आम नागरिकों की सेवा करना रहा।
श्री अग्रसेन उत्सव समिति ने बताया कि पितृपक्ष में अपने पूर्वजों की स्मृति में आमजन एवं जरूरतमंदों को भोजन कराना सेवा, श्रद्धा और परोपकार का महत्वपूर्ण कार्य है। भारतीय परंपरा में पितृपक्ष को पूर्वजों के स्मरण, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सेवा कार्यों के माध्यम से पुण्य भाव प्रकट करने का अवसर माना जाता है। समिति ने अग्रबंधुओं से अपील की कि वे अपनी इच्छानुसार अपने पितरों की स्मृति में प्रसादी एवं भोजन वितरण के आयोजन में सहयोग करें। ऐसे सामूहिक सेवा कार्यों से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ समाज में सहयोग, संवेदना और सामाजिक एकता की भावना भी मजबूत होती है। समिति के अनुसार, पूर्वजों की स्मृति में सेवा कार्य करना उनके प्रति सम्मान और परिवार की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का एक माध्यम है।
जो भी अग्रबंधु अपने पितरों की स्मृति में भोजन एवं प्रसादी वितरण कराना चाहते हैं, वे श्री अग्रसेन उत्सव समिति से जुड़े निम्न संपर्क सूत्रों पर संपर्क कर सकते हैं—
-
अशोक गर्ग, मुरार: 9229107126
-
अनिल गर्ग, थाटीपुर: 9329682320
-
रमेश बंसल, बंसल पुस्तक सदन, मुरार: 09425700511
-
प्रहलाद अग्रवाल, मुरार: 9826738678
-
बिहारी अग्रवाल, मुरार: 9981022340
-
राहुल गोयल, मुरार: 9009430004









