Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीमती कीर्ति ने रचा कीर्तिमान, ग्रामीणों को उपलब्ध करा रहीं बैंकिंग सेवाएं

Author Image
Written by
Bureau Report

सरकार की योजनाओं से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर और सशक्त

मेहनत, जुनून और कुछ कर गुजरने का संकल्प जब एक मिसाल बनकर उभरता है, तब समाज में एक नई इबारत लिखी जाती है। ऐसा ही कीर्तिमान रचा है छतरपुर जिले के बिजावर अंतर्गत ग्राम लखनगुवां निवासी श्रीमती कीर्ति कुशवाहा ने। कीर्ति गांव के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई। उनके द्वारा गांव के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं, आधार लिंकिंग, ईकेवायसी सहित अन्य सर्विस मुहैया कराईं जा रही हैं। अब गांव के लोगों को छोटे छोटे कार्यों के लिए गांव से बाहर दूर नहीं जाना पड़ता।

Advertisement Box

श्रीमती कीर्ति ने बताया कि उनका जीवन एक सामान्य ग्रामीण महिला की तरह जिम्मेदारियों से भर रहा है। बच्चों एवं परिवार की देखभाल और खेतों में काम करना रोज की दिनचर्या था। वो सोचती थी कि सिर्फ इतनी मेहनत से जीवन नहीं बदल पाएगा। उन्हें कुछ नया करना पड़ेगा। पर कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। श्रीमती कीर्ति ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाईं जा रही हैं। फायदा महिलाओं को मिल रहा है।

ऐसे हुई शुरूआत

एक दिन ऐसा आया जो उनके जीवन को बदलने वाला था। उनके गांव में आजीविका मिशन एनआरएलएम की टीम पहुंची। मिशन के अधिकारियों ने महिलाओं को संगठित होकर समूह बनाने और स्वयं की आजीविका शुरू करने की प्रेरणा दी। श्रीमती कीर्ति ने भी उत्साहपूर्वक ओम साईं राम समूह की सदस्यता ली और मिशन की ओर से मिले प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेना शुरू किया। उन्होंने ड्रिप सिंचाई तकनीक के बारे में सीखा और खेत में ड्रिप सिंचाई की व्यवस्था बनाई। जिससे उन्हें अच्छे परिणाम दिखने लगे और फसल उत्पाद की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ जिससे बाजार में उनकी पहचान बनने लगी।

खेती से बैंकिंग की ओर

श्रीमती कीर्ति सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रहना चाहती थी। उन्होंने देखा कि गांव के लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर जाना पड़ता है। फिर क्या था उन्होंने इस दिशा में भी अपना कदम बढ़ाया और सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) आई.डी. बनवाई। साथ ही कियोस्क बैंक संचालित करना शुरू किया। जिससे गांव के लोगों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधाएं मिलने लगी। साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होने लगी। श्रीमती कीर्ति ने अपने कर्तव्य और परिश्रम से गांव के लोगों का जीवन आसान बनाने का जो प्रयास किया है वो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

डीपीएम एनआरएलएम श्री श्याम गौतम ने बताया कि श्रीमती कीर्ति कुशवाहा को कियोस्क बैंक संचालन, बैंक सखी एवं सब्जी उत्पादन कार्य में वित्तीय सहयोग के रूप में उत्पादक पूंजी एक लाख रूपए प्रदान की गई थी।  

अशोक गोयल

(आईपीएस रि.) एडवोकेट हाई कोर्ट ग्वालियर मध्य्रपदेश

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें