Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीड़ितों से मिले राहुल बोले- मुझसे मुलाकात नहीं करने के लिए वाल्मीकि परिवार को धमकाया गया

Author Image
Written by
Bureau Report

रायबरेली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उस परिवार से मिले जिसके एक व्यक्ति को पीट पीटकर मार डाला गया। अब तक इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं अब यह मामला राजनीतिक होता जा रहा है। शुक्रवार को राहुल गांधी ने मृतक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि परिवार ने उन्हें बताया कि सरकार के लोगों ने उन्हें धमकाया कि वे उनसे ना मिले। परिवार को बंधक बना कर रखा गया है। हमारी पूरी कोशिश है कि जोभी हम इनकी मदद कर सकते हैं वो करेंगे। उन्होंने कहा कि हम न्याय मांग रहे हैं। लेकिन परिवार को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। घर में लड़की है जिसका ऑपरेशन होना है, लेकिन सरकार ने घर में बंद कर दिया है। राहुल गांधी के जाने के बाद मृतक के घर पर पुलिस ने बढ़ाया घेरा। मीडिया को घर में जाकर परिजनों से मिलने से रोका गया। राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिवार से करीब 10-12 मिनट तक मुलाक़ात की। परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से भी बातचीत की। मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में दलितों की हत्या और बलात्कार किया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहना चाहता हूं कि परिवार की रक्षा कीजिए। इससे पहले आज सुबह 8:30 बजे राहुल गांधी चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे निजी विमान से एयरपोर्ट पहुंचकर फतेहपुर के लिए रवाना हुए। बता दें कि फतेहपुर में राहुल गांधी हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात करेंगे, तो वहीं एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली, पूरा एयरपोर्ट खचाखच भरा हुआ था। फतेहपुर से लौटकर राहुल गांधी सुबह 10:45 बजे गोवाहाटी के लिए रवाना होंगे।

Advertisement Box
₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें