Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दुष्कर्मी पिता और ताऊ को अपनी नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में मृत्यु पर्यन्त कारावास

Author Image
Written by
Bureau Report

इन्दौर  अपर सत्र न्यायाधीश, महू, सारिका गिरी शर्मा ने अपनी 10 वर्षीय एवं 16 वर्षीय नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले उनके हैवान पिता व उनके ताऊ (बच्चियों के पिता के बड़े भाई) को प्रकरण सुनवाई उपरांत दोषी करार देते शेष जीवन काल (अंतिम सांस) तक की दोहरी कैद की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। प्रकरण सिमरोल थाना क्षेत्र का था जिसके अनुसार दोनों नाबालिग पीड़िताओं को दोनों आरोपी तीन चार साल से धमकाकर उनके साथ दुष्कृत्य कर रहे थे। यह बात बच्चियों ने अपनी स्कूल टीचर को बताई और उनके द्वारा मामला महिला एवं बाल विकास विभाग तक पहुंचा। उसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना उपरांत प्रकरण चालान कोर्ट में पेश किया गया। जिस पर सुनवाई दौरान अभियोजन पैरवी एडीपीओ महेन्द्रसिंह मुजाल्दे ने की। अभियोजन कहानी संक्षेप में इस प्रकार है कि पीड़िताओं की मां की पहले ही जलने से मौत हो चुकी थी। उनके बयान अनुसार उनकी मां को भी पिता द्वारा ही जलाया गया था। पीडिता ने अपने साथ हो रहे दुष्कर्म की बात इसके चलते ही अपने स्कूल मे महिला शिक्षिकाओं को बताई थी। इस पर स्कूल वाले दोनो पीड़िताओं को बाल कल्याण समिति राऊ लेकर गए। वहां बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर को सूचना देते जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर को पत्र लिखा। दोनों पीड़िताओं ने समिति के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि उनके पिता व उनके बड़े पापा उनके साथ लगातार 3-4 वर्ष से दुष्कर्म करते और मना करने पर उनके साथ मारपीट करते थे। विभाग की पहल पर आरोपी पिता और उसके बड़े भाई पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना उपरांत चालान कोर्ट में पेश किया गया जिस पर सुनवाई करते सक्षम न्यायालय ने 40 वर्षीय व 41 वर्षीय दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट में शेष प्राकृतिक जीवन काल तक की कैद व 1000 रुपए जुर्माना, पॉक्सो एक्ट की दूसरी धारा में भी शेष प्राकृत जीवनकाल तक की कैद व 1000 रुपए जुर्माना व धमकाने के आरोप में 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

Advertisement Box
₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box