Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फिल्म कांथा की रिलीज डेट की घोषणा, 14 नवंबर को होगी रिलीज

Author Image
Written by
Bureau Report

मुंबई बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांथा’ की रिलीज डेट की घोषणा निर्माताओं ने की  दक्षिण की फिल्मों के अभिनेता दुलकर सलमान की यह फिल्म अब 14 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह पीरियड ड्रामा निर्देशक सेल्वमणि सेल्वराज की है, जिसमें दुलकर सलमान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। दुलकर सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, दीपावली अब और भी धमाकेदार हो गई है। कांथा 14 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। सिनेमाघरों में जल्द मिलते हैं। फिल्म पहले 12 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे ‘लोका’ फिल्म के कारण टाल दिया गया। चूंकि ‘लोका’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, इसलिए मेकर्स ने ‘कांथा’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसने फैंस में उत्साह भर दिया। पहले इस फिल्म का नाम ‘सांथा’ था, लेकिन टीजर में नाम बदलकर ‘कांथा’ कर दिया गया। ‘कांथा’ तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार एम.के. त्यागराज भगवतार के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 1950 के दशक में उनकी प्रसिद्धि और व्यक्तिगत संघर्षों को पेश करेगी और स्वतंत्रता के बाद के मद्रास (चेन्नई) का जीवन दर्शाएगी। दुलकर सलमान इस महान अभिनेता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और समुथिरकानी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म को राणा दग्गुबाती की स्पिरिट मीडिया और दुलकर सलमान की वेफेरर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज ने किया है, जो नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘द हंट फॉर वीरप्पन’ के लिए जाने जाते हैं।

Advertisement Box
Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box