Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्योहार में पर्यटकों से गुलजार हुआ बांधवगढ़, सफारी के लिए पहुंचे भारतीय व विदेशी सैलानी

Author Image
Written by
Bureau Report
25 अक्टूबर तक सभी गेट फुल, बाघों की साइटिंग से रोमांचित हो रहे पर्यटक

शहडोल. दीपावली की छुट्टियां मनाने लोग बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा चहल पहल देखने मिल रही है। प्रबंधन की माने तो आगामी 23, 14 व 25 अक्टूबर तक सभी गेट फुल हैं। पर्यटक छुट्टी का पूरा लुत्फ उठाना चाह रहे हैं। क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व डॉ अनुपम सहायन ने बताया कि कोर जोन के साथ ही बफर में भी सफारी का दबाव बढ़ा है। आसानी से साइटिंग के चलते पर्यटक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। प्रबंधन की माने तो 18 अक्टूबर से ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भीड़ बढऩी शुरु हो गई थी, आगामी तीन दिन और त्योहार की छुट्टियों की चहल पहल रहने वाली है। पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसे लेकर पार्क प्रबंधन भी काफी सतर्कता बरत रहा है। पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

बाघों के साथ अन्य वन्यजीवों का दीदार

पार्क प्रबंधन की माने तो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर के साथ बफर एरिया में भी पर्यटकों को बाघ के साथ ही अन्य वन्यजीवों का दीदार बड़ी आसानी से हो जाता है। यही वजह है कि पर्यटक छुट्टियां मनाने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ही पहुंचते हैं। गुरुवार को खितौली और ताला में दोनों टाइम में बाघ की साइटिंग हुई है। इसके अलावा ज्वालामुखी गेट में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को भी सुबह की सफारी में बाघ की साइटिंग हुई है।

Advertisement Box

रविवार तक पार्क में रहेगी चहल पहल

जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। तीन दिन से लगातार तीनों कोर जोन व बफर जोन की सीटें पूरी तरह से फुल बताई जा रही हैं। यह चहल पहल आगामी रविवार तक रहने वाली है। बताया जा रहा है कि शनिवार से लगातार अवकाश होने की वजह से लोग छुट्टियां मनाने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं।

तीन दिन में सफारी
दिन वाहन पर्यटक
मंगल 161 815
बुध 179 934
गुरु 232 1215
कुल 572 2964

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें