Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BJP: विवादों में घिरे तीन नेताओं की छुट्टी, नई टीम में जगह नहीं मिली

Author Image
Written by
Bureau Report
सीएम डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और संघ कोटे के चेहरे टीम में शामिल हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दीपोत्सव के दौरान नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की। 29 सदस्यीय टीम में 16 नए और युवा चेहरे शामिल हैं तो 13 पुराने चेहरे भी। अभी महिला मोर्चा और भाजयुमो में नियुक्ति बाकी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की तुलना में सबसे कम तीन माह 21 दिन में घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय दिखा है।

सीएम डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और संघ कोटे के चेहरे टीम में शामिल हैं।

Advertisement Box

वन व पर्यावरण विभाग लिए जाने से खफा मंत्री नागर सिंह चौहान, खाद संकट के दौरान खुद का तुलादान कराने वाले किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, लैंड पुलिंग को सदन में उठाने वाले विधायक चिंतामणि मालवीय की कार्यकारिणी से छुट्टी कर दी गई है।

जताई खुशी: नई कार्यकारिणी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताई है। पदाधिकारियों से जनता के कल्याण के लिए काम करने व कार्यकर्ता के दु:ख-दर्द में साथ खड़े रहने की अपेक्षा की है।

इन्हें नहीं मिली जगह

नई टीम में कई चेहरों की छुट्टी की गई तो कई की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इनमें जबलपुर सांसद आशीष दुबे, भिंड सांसद संध्या राय, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मिक, सीमा सिंह जादौन, जीतू जिराती, बहादुर सिंह चौहान, पंकज जोशी, बृजराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री ललिता यादव, हरिशंकर खटीक, शरदेंदु तिवारी, राजेश पांडेय, नंदनी मरावी, संगीता सोनी, केशव सिंह भदौरिया, अनिल जैन कालूहेड़ा शामिल हैं।प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने सबको साधा

लोकसभा सदस्य लता वानखेड़े, राज्यसभा सदस्य सोलंकी, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह को जगह मिली है। आशीष अग्रवाल व राहुल कोठारी जैसे 13 पुराने चेहरे भी हैं। मोर्चा अध्यक्षों को छोड़ ग्वालियर-चंबल और मालवा से 6-6, मध्य से 4, बुंदेलखंड व विंध्य से 3-3, निमाड़ से 2 और महाकोशल से एक चेहरा है।

आशीष अग्रवाल

यह पहले से प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं। यही जिम्मा फिर मिला है। अग्रवाल संगठन, सीएम और हेमंत की पसंद बताए जाते हैं।

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें