Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फिजीकल थाना पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय लापता बालक सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

Author Image
Written by
Bureau Report

रामवीर गुर्जर दबदबा ब्यूरो शिवपुरी। थाना फिजीकल पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई से मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए एक चार वर्षीय लापता मासूम को सुरक्षित खोज निकाला और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

घटना 25 अक्टूबर 2025 की दोपहर की है, जब फरियादी आदेश श्रीवास्तव, निवासी सिदेश्वर कॉलोनी, शिवपुरी, ने थाने पर सूचना दी कि उनका चार वर्षीय पुत्र दोपहर करीब 1:30 बजे घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया है।

Advertisement Box

सूचना मिलते ही थाना फिजीकल प्रभारी निरीक्षक नवीन यादव ने तत्परता दिखाते हुए थाना बल को तुरंत बच्चे की तलाश में रवाना किया। आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया तथा बच्चे की गुमशुदगी की सूचना सोशल मीडिया, कंट्रोल रूम शिवपुरी देहात व कोतवाली थाने को दी गई।

थोड़ी ही देर बाद कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि माधव चौक स्थित किसान बूट हाउस के पास एक छोटा बच्चा मिला है। इस पर पुलिस टीम ने बच्चे के माता-पिता के साथ मौके पर पहुँचकर बच्चे की पहचान कराई, जो गुमशुदा बालक ही निकला।

बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की साँस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक नवीन यादव, प्रआर 504 उदल गुर्जर, प्रआर 22 अंकित सिंह राजावत, प्रआर 486 सुशील जाट, आर 518 हरिओम यादव एवं आर 68 विजय मीणा की प्रमुख भूमिका रही।

फिजीकल थाना पुलिस की तत्परता और सजगता के कारण ही यह मासूम अपने परिवार की गोद में वापस लौट सका।
शिवपुरी जिले में पुलिस की यह संवेदनशील कार्रवाई आमजन के प्रति उनकी जिम्मेदारी और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती है।

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें