Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

5 महीने पहले ही छूटा था ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ का आरोपी, फिर पहुंचा जेल

Author Image
Written by
Bureau Report
महिला विश्व कप खेलने इंदौर पहुंची ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर्स के साथ की थी छेड़छाड़, आरोपी अकील शेख पर पहले से ही दर्ज हैं कई केस… पहले भी जा चुका है जेल..

दबदबा ब्यूरों Indore News: महिला विश्व कप क्रिकेट मैच खेलने आईं ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाडिय़ों से छेड़छाड़ मामले में आरोपी अकील से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वारदात गुरुवार को हुई थी, जब खिलाड़ी होटल से कैफे जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने छेड़छाड़ की। डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक का कहना है कि सख्त कार्रवाई की जा रही है। एमआइजी टीआइ सीबी सिंह के अनुसार आरोपी अकील शेख के कई पुराने आपराधिक रिकॉर्ड मिले हैं। उस पर विभिन्न थानों में मारपीट सहित गंभीर अपराध दर्ज हैं। भंवरकुआं के लूट के अपराध में पांच माह पहले जेल से छूटा था।

यह तर्क दे रहे अधिकारी

Advertisement Box

सूत्रों का कहना है कि खिलाड़ी निजी भ्रमण पर निकलते हैं तो बताकर नहीं जाते। बताया नहीं जाएगा तो सुरक्षा व्यवस्था कैसे हो सकेगी। खिलाड़ी कई बार मॉल और सड़क पर बिना सूचना के निकली थीं। आरोपी को पकड़ने सुबह 11 से दूसरे दिन सुबह 5 बजे तक ट्रैक किया गया। 10 बजे के आसपास पकड़ा गया। एमपीपुलिस ने 150 से ज्यादा फुटेज खंगाले।

सुरक्षा में यह व्यवस्था हमेशा रहती है

मामले में अधिकारियों का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए दो फॉलो वाहन और दो बाइकर के साथ ही 20 जवानों की टीम रहती थी। टीम स्टेडियम और होटल तक आने-जाने के दौरान साथ रहती थी। थाने से अलग टीम बल तैनात रहता है। इधर, अधिकारी घटना सीसीटीवी में कैद होने की बात से मना कर रहे हैं, जबकि पुलिस टीम ने व्यापारी की दुकान से डीवीआर जब्त किया है।

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box