Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

PM मोदी ने मुजफ्फरपुर में विपक्ष पर साधा बड़ा निशाना, कहा- छठी मैया का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

Author Image
Written by
Bureau Report

पीएम मोदी ने आज यानि 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर की अपनी चुनावी सभा  में संबोधन के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने छठ पर्व को ‘ड्रामा’ कहने वाले विपक्षी नेताओं से पूछा कि क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का अपमान बर्दाश्त करेंगी? उन्होंने…

दबदबा ब्यूरों डेस्क: पीएम मोदी ने आज यानि 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर की अपनी चुनावी सभा  में संबोधन के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने छठ पर्व को ‘ड्रामा’ कहने वाले विपक्षी नेताओं से पूछा कि क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का अपमान बर्दाश्त करेंगी? उन्होंने कहा कि छठ पूजा देश-दुनिया में मनाई जाती है और इसके गीत सुनकर लोग भावविभोर हो जाते हैं।

PunjabKesari

Advertisement Box

‘छठ ड्रामा है’ पर सियासी वार

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का रुख कांग्रेस और राजद (RJD) की ओर मोड़ते हुए उन पर छठ पूजा के अपमान का आरोप लगाया। पीएम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि”कांग्रेस और राजद के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। बेशर्मी से बोल रहे हैं कि उनके लिए छठ पूजा नौटंकी है, ड्रामा है। ऐसे लोगों को सज़ा दोगे कि नहीं?” उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से पूछा, “क्या कोई वोट पाने के लिए छठ मैया का अपमान करेगा? जो माताएं निर्जला उपवास करती हैं, गंगाजी में खड़ी होती हैं, वो तो उनकी नज़र में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं-बहनें छठ मैया का अपमान बर्दाश्त करेंगी?” पीएम ने ज़ोर देकर कहा कि यह अपमान हर उस व्यक्ति का है जो छठी मैया में श्रद्धा रखता है। उन्होंने कहा, “हमारा बिहार, स्वाभिमान की धरती है। जिन लोगों ने छठ पूजा को गाली देने का काम किया है, उन्हें सैकड़ों साल तक बिहार नहीं भूलेगा।”

PunjabKesari

पीएम मोदी ने की ये बड़ी घोषणाएं:

इसी के साथ पीएम मोदी ने ये बड़ी घोषणाएं भी की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छठ पूजा को UNESCO की सूची में शामिल कराने का प्रयास कर रही है। इसी के साथ छठ के गीतों को देशव्यापी रूप देने के लिए एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न भाषाओं के गायक और लेखक हिस्सा लेंगे। जनता द्वारा चुने गए सबसे चर्चित गीतों के गायक और लेखक को अगले साल छठ से पहले सम्मानित किया जाएगा। पीएम ने कहा कि इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

पीएम मोदी ने साझा किया निजी अनुभव

“जब मुझे सोने से पहले या योग के समय मौका मिलता था, तो मैं छठ के गीत सुनता था। मैंने एक बार एक विदेशी महिला और नगालैंड की एक बेटी को भी छठ के गीत गाते देखा, तब लगा कि छठ मैया देश-विदेश में अपना प्रभाव दिखा रही हैं।”

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें