Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की माता जी को दी श्रद्धांजलि

Author Image
Written by
HQ Report

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल पहुंचे, जहाँ उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पूजनीय माता जी स्वर्गीय श्रीमती सुमित्रा देवी के पार्थिव दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माता-पिता का स्नेह, संस्कार और मार्गदर्शन हर व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूँजी होता है। माता सुमित्रा देवी का जीवन त्याग, सेवा और संस्कारों से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने अपने परिवार और समाज में आदर्श स्थापित किए। उनका स्नेह और प्रेरणा सदैव सभी को जीवन में श्रेष्ठ कर्म करने की प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि पूजनीय माता जी की पुण्य आत्मा को परम शांति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने ईश्वर से यह भी प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी स्वर्गीय श्रीमती सुमित्रा देवी के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box