Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारत की अंतरराष्ट्रीय पैराएथलीट कु. पूजा गर्ग “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” के लिए चयनित — राष्ट्रपति महोदय द्वारा किया जाएगा सम्मानित

Author Image
Written by
Bureau Report

*अग्रबंधु सोशल ग्रुप मध्यप्रदेश*
🥁🥁🥁🥁🥁🥁

भारत की अंतरराष्ट्रीय पैराएथलीट कु. पूजा गर्ग “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” के लिए चयनित — राष्ट्रपति महोदय द्वारा किया जाएगा सम्मानित

Advertisement Box

भारत के लिए गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश की अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट कु. पूजा गर्ग जी का चयन “भारत सरकार” के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा घोषित “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” में “श्रेष्ठ दिव्यांगजन (Locomotor Disability)” श्रेणी में किया गया है।*

यह पुरस्कार उन्हें आगामी दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति महोदया द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।
उनको यह पुरस्कार हेतु चयनित होना अग्रवाल समाज के लिए भी गर्व की अनुभूति का विषय है, उनको शुभकामनाएं, बधाई*
कु. पूजा गर्ग की जीवन यात्रा- साहस, संकल्प और राष्ट्रप्रेम की प्रेरक कहानी है।*
*2010 में एक गंभीर दुर्घटना के बाद स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं। कठिन पुनर्वास और 13 बड़ी सर्जरी के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। आगे चलकर उन्होंने कैंसर से भी संघर्ष किया और विजयी रहीं।

अपनी अदम्य इच्छाशक्ति से कु.पूजा गर्ग आज भारत की एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पैरा कैनो खिलाड़ी हैं। उन्होंने एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप 2025 (थाईलैंड) में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
वर्ष 2024 में उन्होंने 14,400 फीट ऊँचे नाथुला पास (सिक्किम) पर मोटरबाइक से पहुँचकर, भारतीय तिरंगा 🇮🇳 लहराया — और इस उपलब्धि के लिए उनका नाम “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स – लंदन” में दर्ज किया गया। खेलों के साथ-साथ पूजा गर्ग एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय हैं।
वे अपनी संस्था “पंखों की उड़ान चैरिटेबल फाउंडेशन” के माध्यम से देशभर में गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा, कैंसर जागरूकता और खेल प्रेरणा अभियानों का संचालन कर रही हैं, जिससे हजारों बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार हुआ है।*

पूजा गर्ग ने कहा: “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने कभी ‘नहीं हो सकता’ सुनकर भी हार नहीं मानी। यह पुरस्कार हर उस बेटी और हर उस दिव्यांग के नाम है जो अपनी सीमाओं से ऊपर उठकर सपने देखता है।”

पूजा गर्ग का चयन न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। वे वर्तमान में भोपाल में हैं और जल्द ही राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। आपको उत्तरोत्तर उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

राकेश अग्रवाल

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box