Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क नहीं बनी तो खून बहेगा!” – BJP पार्षद की ‘खूनी’ चेतावनी से ग्वालियर में मचा हड़कंप

Author Image
Written by
Bureau Report

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सड़क की बदहाली अब सियासी गर्मी में बदल गई है

दबदबा ब्यूरों ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सड़क की बदहाली अब सियासी गर्मी में बदल गई है। बीजेपी की महिला पार्षद अपर्णा पाटिल ने नगर सरकार को सीधे-सीधे ‘खूनी चेतावनी’ दे डाली है। उन्होंने साफ कहा है – अगर 15 दिन के अंदर सड़क नहीं बनी तो मैं निगम मुख्यालय के सामने अपना खून बहाऊंगी।

दरअसल, ग्वालियर के बसंत विहार क्षेत्र की सड़क पिछले कई सालों से बदहाल हालत में है। जगह-जगह गड्ढे हैं, आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों का खून सड़कों पर बह रहा है। इसी हालात को देखते हुए पार्षद अपर्णा पाटिल ने वीडियो जारी कर नगर सरकार को कड़ी चेतावनी दी है।

Advertisement Box

पाटिल ने वीडियो में कहा 

तीन साल से सड़क निर्माण की मांग कर रही हूं। लेकिन किसी को जनता की परवाह नहीं। टैक्स पूरा देते हैं, मगर सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं। अब जनता का खून नहीं बहेगा – अगर सड़क नहीं बनी तो मेरा खून बहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बसंत विहार के लोग लगातार परेशानी झेल रहे हैं। सड़क की बदहाली के कारण ऑटो और बाइक रोज पलट रहे हैं, बच्चे और बुजुर्ग तक जख्मी हो रहे हैं। लेकिन नगर सरकार चुप है।

गौरतलब है कि ग्वालियर नगर निगम में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में बीजेपी पार्षद की यह ‘खूनी चेतावनी’ स्थानीय राजनीति में बड़ा तूफान खड़ा कर सकती है।

लोग सोशल मीडिया पर पार्षद के इस बयान को लेकर दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं — कुछ उनकी जुझारू लड़ाई की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे नाटकीय कदम बता रहे हैं। अब देखना होगा कि नगर निगम 15 दिनों के अंदर सड़क दुरुस्त करता है या फिर शहर में किसी नई सियासी ‘खूनी’ कहानी की शुरुआत होती है।

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें