Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भोपाल से जुड़ा दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन

Author Image
Written by
Bureau Report

जवाद के भाई हमूद की भोपाल पुलिस को ठगी के मामले में 26 साल से थी तलाश

भोपाल….. देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट का कनेक्शन भोपाल से जुड़ने लगा है। सूत्रो के अनुसार अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी के भाई हमूद सिद्दीकी की भोपाल पुलिस को ठगी के एक मामले में करीब 26 साल से तलाश थी। लेकिन पुलिस को उसकी भनक तक नहीं लग रही थी। इंदौर पुलिस से मिले इनपुट के बाद पुलिस को उसके फरार होने से जुड़ा गिरफ्तारी वारंट मिला है। शाहजहाबाद थाना पुलिस के मुताबिक हमूद सिद्दकी ने साल 1999 में एक चिटफंड कंपनी बनाई थी, जिसमें वह महाप्रबंधक था। कंपनी ने रकम दो गुना करने के नाम पर सैकड़ो लोगो से करोड़ो रुपये की रकम इंवेस्ट कराकर ठगी की थी। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज किया था। बाद में कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया गया था। कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। उस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अल-फलाह यूनिर्सिटी के चांसलर जवाद अहमद और भाई हमूद के अलावा उनके परिवार से जुड़े लोगों की अपराधिक कुंडली भोपाल सहित प्रदेशभर में खंगाली जा रही है। पुलिस अफसरों का अनुमान है कि इस परिवार ने कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। हालांकि अभी तक सिर्फ शाहजहानाबाद में ही हमूद के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है।

Advertisement Box

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box