Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंकुरित चना डायबिटीज मरीजों के लिए सबसे बेहतर नाश्ता

Author Image
Written by
Bureau Report

नई दिल्ली ….. आयुष मंत्रालय ने अंकुरित चनों को डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बेहतर नाश्ते के रूप में सुझाया है। डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीजों को खानपान और नाश्ते को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। अंकुरित चने स्वाद में उत्कृष्ट होने के साथ-साथ पोषण और स्वास्थ्य का खजाना भी हैं। यह सस्ता, आसानी से उपलब्ध और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद प्राकृतिक भोजन है। अंकुरित चने शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं। अंकुरण की प्रक्रिया में चनों में पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह नाश्ता धीरे-धीरे पचता है और शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है। अंकुरित चनों में मौजूद फाइबर ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे खाना खाने के बाद शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे टूटते हैं, जिससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने से भूख भी कम लगती है, जो मोटापा घटाने और डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार है। इसके अलावा, फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। अंकुरित चनों में मौजूद आयरन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। अंकुरित चने बनाना बेहद आसान है। इसके लिए रातभर काले चनों को पानी में भिगोएं। सुबह पानी निकालकर गीले कपड़े में बांधकर 8-10 घंटे रखें, ताकि अंकुर निकल आए। इसके बाद इसमें सेंधा नमक, कसा हुआ अदरक, नींबू का रस और थोड़ी काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि नियमित रूप से अंकुरित चने का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान के समान है। यह न केवल शुगर को नियंत्रित रखता है, बल्कि पूरे शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ बनाता है।

Advertisement Box
Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें