Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारत का संविधान कानूनी दस्तावेज नहीं वह ग्रंथ है जो देश की आत्मा और लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाता है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

Author Image
Written by
Bureau Report

विधानसभा में मनाया गया संविधान दिवस

उप मुख्यमंत्री मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि कैलेण्डर में 26 नवम्बर की तारीख बेहद खास है। इसी दिन भारत का संविधान अपनाया गया था। हमारा संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है। यह एक ग्रंथ है, जो देश की आत्मा उसके सपनों और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में शायद ही किसी देश के संविधान की मूल प्रति इतनी कलात्मक होगी। संविधान की मूल प्रति हाथ से लिखी गयी थी। यह मूल प्रति आज भी संसद भवन की लाइब्रेरी में सुरक्षित रखी गयी है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा बुधवार को भोपाल में विधानसभा के मानसरोवर सभागार में समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement Box

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि संविधान का निर्माण कोई जल्दबाजी का काम नहीं था। संविधान सभा को इसे पूरा करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा। इस दौरान समिति की 114 दिनों की बैठकें हुईं। उन्होंने कहा कि संविधान सभा में विविधता का प्रतिबिम्ब था। कुल 179 सदस्यों मं 15 महिलाएं भी शामिल थीं। स्व. सरोजिनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, दुर्गा बाई देशमुख और हंसा मेहता जैसी महिला सदस्यों ने सक्रिय रूप से सभा की बहसों में भाग लिया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि संविधान एक स्थिर दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह समय के साथ विकसित होता रहता है। अब तक इसमें कई संशोधन हो चुके हैं, जो इसे बदलती हुई सामाजिक और आर्थिक जरूरतों के अनुरूप ढालते हैं।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज के दिन संविधान के 78 वर्ष पूर्ण हुए हैं। उन्होंने संविधान में मौलिक अधिकार और कर्त्तव्यों की व्याख्या की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र और राज्य के संबंध और सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय पाने के अवसर संविधान में मौजूद हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर एवं सदस्यों को नमन किया। संविधान की ताकत का जिक्र करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि वर्ष 1940 से 1950 के बीच अनेक देश आजाद हुए, लेकिन भारत की ताकत संविधान है, इसकी वजह से हमारा देश लोकतांत्रिक देश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं में 29 सदस्य मध्यप्रदेश के रहे, यह गौरव की बात है। समारोह में प्रारंभ में अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन ने कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत किया और संविधान की पृश्ठभूमि से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय सहित विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं के साथ नागरिक भी मौजूद थे।

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box