Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौतमबुद्ध नगर में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट ‘इंडिया चिप’ का शिलान्यास

Author Image
Written by
HQ Report

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट ‘इंडिया चिप’ के शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव सम्मिलित हुए।

Advertisement Box

जनपद गौतमबुद्ध नगर में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रस्तावित HCL–Foxconn Semiconductor Facility उत्तर प्रदेश को उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक पहल है। उन्होंने कहा कि इस इकाई की स्थापना से प्रदेश में तकनीकी विकास को नई दिशा मिलेगी और भारत की आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को मजबूती प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग आज के डिजिटल युग की आधारशिला है और इस क्षेत्र में निवेश से प्रदेश में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। यह परियोजना प्रदेश में निवेश, नवाचार एवं औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा उत्तर प्रदेश को तकनीकी विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस सेमीकंडक्टर यूनिट के माध्यम से प्रदेश में उच्च स्तरीय तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र का विकास होगा, जिससे स्टार्टअप्स, शोध संस्थानों एवं स्थानीय उद्योगों को भी लाभ प्राप्त होगा। यह परियोजना न केवल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए तकनीकी क्षेत्र में रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस परियोजना को भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई देश को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण मानचित्र पर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने एवं उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें