Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Satna कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान के साथ कार्य की शुरुआत

Author Image
Written by
HQ Report

प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से किया गायन

सतना। मार्च माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को सतना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गरिमामय वातावरण के बीच कार्यालयीन कार्य की शुरुआत की गई। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ तथा राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे सभाकक्ष में अनुशासन और देशभक्ति का वातावरण दिखाई दिया। राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के पश्चात सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु कार्यभार ग्रहण किया।

Advertisement Box

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह, एसडीएम श्री महिपाल सिंह, श्री अनिकेत शांडिल्य, श्री एलआर जांगड़े, श्री सुमेश द्विवेदी, श्री आरएन खरे, श्री जितेंद्र कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को प्रशासनिक परंपरा और अनुशासन का प्रतीक माना गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन शासकीय सेवकों में कर्तव्यनिष्ठा, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ प्रारंभ हुआ यह दिन प्रशासनिक कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण का संदेश देता रहा।

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box