
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिनांक 04 एवं 05 अप्रैल को चित्रकूट धाम में आयोजित की जा रही है। यह बैठक श्रीधर धाम, श्री दास हनुमान मंदिर, सतना रोड पर संपन्न होगी।
बैठक को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं तथा सहभागिता हेतु निम्नलिखित नियम एवं आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं —
🔹 आवश्यक निर्देश
1️⃣ आगमन की सूचना अनिवार्य
कितने सदस्य आ रहे हैं, आगमन की तिथि व समय तथा प्रस्थान का समय – इसकी संपूर्ण जानकारी 15 मार्च तक प्रेषित करना अनिवार्य है।
2️⃣ पंजीयन शुल्क
प्रति व्यक्ति ₹1500/- पंजीयन शुल्क निर्धारित है।
इसमें दो दिवस के लिए रहने एवं भोजन की व्यवस्था सम्मिलित है।
3️⃣ पंजीकरण हेतु संपर्क
श्री रामजीलाल अग्रवाल
📞 मोबाइल: 8989193239
4️⃣ कार्यक्रम संयोजक (समस्या समाधान हेतु संपर्क)
श्री महेश अग्रवाल जी
📞 मोबाइल: 9425037590
5️⃣ महिला सहभागिता संबंधी सूचना
महिलाएं, बेटियां एवं बहनों के आगमन की सूचना राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष
श्रीमती मृदुला अग्रवाल जी
📞 मोबाइल: 9918066662
🔹 संगठनात्मक व्यवस्था
कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं अनुशासित रूप से संचालित करने के लिए 11 पदाधिकारियों की समिति का गठन किया जाएगा, जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।
इसके अतिरिक्त निम्न व्यवस्थाओं हेतु सक्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी —
मंच व्यवस्था
भोजन व्यवस्था
आवास व्यवस्था
सम्मान समारोह
अतिथि स्वागत एवं सत्कार
अतः अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के समस्त पदाधिकारियों से निवेदन है कि वे अतिशीघ्र अपना पंजीकरण कराकर सहभागिता सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
सतीश अग्रवाल
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा
राष्ट्रीय अध्यक्ष
📞 मोबाइल: 7974748725









