Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला रिसोर्स पर्सन पद हेतु 10 से 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

Author Image
Written by
HQ Report

अनूपपुर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत जिले में जिला एवं विकासखंड स्तर पर उद्यमियों और हितग्राहियों को हैंड होल्डिंग सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रिसोर्स पर्सन के पदों पर चयन किया जाना है। इस संबंध में पात्र अभ्यर्थियों से 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला रिसोर्स पर्सन के रूप में ऐसे अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जो खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने में सक्षम हों। इस पद के लिए किसी भी संकाय में राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्रीधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे।

निर्धारित पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है, जबकि अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को उद्यमियों को तकनीकी मार्गदर्शन, परियोजना तैयार करने में सहयोग तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायता प्रदान करने का दायित्व सौंपा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित कक्ष क्रमांक 58 में सहायक संचालक उद्यान कार्यालय से संपर्क कर आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आवेदन का प्रारूप भी कार्यालय से ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

Advertisement Box

प्रशासन ने इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु योग्य व्यक्तियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें