Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अशोकनगर में कलेक्टर की अध्यक्षता में रबी उपार्जन समीक्षा बैठक आयोजित, गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Author Image
Written by
HQ Report

अशोकनगर। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रबी उपार्जन के अंतर्गत गेहूं खरीदी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन एवं सत्यापन का कार्य सभी एसडीएम द्वारा शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। कलेक्टर श्री मालवीय ने स्पष्ट रूप से कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी नियमित रूप से खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें और वहां पेयजल, शौचालय, शेड, प्रतीक्षालय जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि गेहूं खरीदी केंद्रों का व्यवस्थित सृजन कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाएं। केंद्रों पर ऑपरेटरों का चिन्हांकन कर उनकी सूची अद्यतन रखी जाए, ताकि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। कलेक्टर ने कहा कि किसानों की उपज की तुलाई के तुरंत बाद पावती रसीद देना अनिवार्य किया जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसानों का विश्वास मजबूत हो। परिवहन व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खरीदी गई उपज के समय पर परिवहन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने खरीदी केंद्रों की मैपिंग पूर्ण करने पर भी जोर दिया, ताकि पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Advertisement Box

कलेक्टर श्री मालवीय ने समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन कार्य पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी तरीके से संपन्न होना चाहिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन. सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी।

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें