Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वास्थ्य संस्थाओं में लंबित आउटसोर्स पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Author Image
Written by
HQ Report

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा की

भोपाल : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि प्रदेश के समस्त जिलों में स्वास्थ्य संस्थाओं में लंबित आउटसोर्स पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने आयुष्मान योजना अंतर्गत संबद्ध अस्पतालों में एनएबीएच मान्यता की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके। बैठक में 6 माह के सोनोग्राफी कोर्स पूर्ण करने वाले उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शीघ्र प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में सीटीवीएस एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाने पर बल दिया गया।

Advertisement Box

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय-सीमा में परिणाम दें। उन्होंने यह भी कहा कि सुपरस्पेशलिटी सेवाओं में निरंतर भर्ती प्रक्रिया जारी रखी जाए, जिससे प्रदेश के नागरिकों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध हो सकें। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बुधनी, दमोह एवं छतरपुर मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नर्सिंग कॉलेजों में नर्सिंग शिक्षकों के 59 राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिये मांग पत्र लोक सेवा आयोग को तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीसीएचबी में नवीन पदों के सृजन के लिए प्रस्ताव तैयार करने और जिला चिकित्सालय राजगढ़ में रैन बसेरे के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कि इन सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति की समीक्षा समय-समय पर की जाए। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री अशोक बर्णवाल, आयुक्त श्री धनराजू एस सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box