
भोपाल में श्री सहस्त्रबाहु कल्चुरि महासभा (कलार समाज) द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाजिक समरसता और वैवाहिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित कल्चुरी भवन में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में समाज के युवक-युवतियों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
सम्मेलन का उद्देश्य समाज के भीतर आपसी संवाद को बढ़ावा देना और वैवाहिक संबंधों के लिए एक सकारात्मक मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा गौर, केबिनेट मंत्री सम्पतियां उईके, नर्मदापुरम-नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी तथा मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियों के बीच विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज के उत्थान, एकता और परंपराओं को सहेजते हुए आगे बढ़ने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बनाने के लिए आयोजकों की सराहना की गई और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। यह सम्मेलन समाज में आपसी सहयोग और सामंजस्य को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


भोपाल में कलार समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न, सामाजिक एकता को मिला बल">




