Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आईवीएफ कानून में बदलाव को लेकर दायर याचिका अब एमपी हाई कोर्ट की निगरानी में चलेगी

Author Image
Written by
Bureau Report
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में आईवीएफ कानून की आयु सीमा को चुनौती देने वाली याचिका अब कोर्ट की निगरानी में है। याचिकाकर्ता दंपती ने खुद को अलग कर लिया है। पत्नी की आयु 50 और पति की आयु 55 वर्ष है। कोर्ट ने शैक्षणिक उद्देश्य से सुनवाई जारी रखने का फैसला किया और वकील को न्यायमित्र नियुक्त किया है।

आईवीएफ कानून में बदलाव को लेकर चल रही याचिका अब हाई कोर्ट की निगरानी में चलेगी। याचिकाकर्ता ने खुद को इस याचिका से अलग कर लिया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि शैक्षणिक उद्देश्य से इस याचिका की सुनवाई जारी रखना सही है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में यह याचिका इंदौर निवासी एक दंपती ने दायर की थी। उनका कहना था कि पत्नी की आयु 50 और पति की आयु 55 वर्ष है। वे आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल करते हुए माता-पिता बनना चाहते हैं, लेकिन सहायक प्रजनन तकनीक (विनियमन) अधिनियम के तहत मां बनने के लिए तय की गई आयु से अधिक आयु होने की वजह से डॉक्टर उनकी मदद नहीं कर पा रहे हैं। याचिका लगभग डेढ़ वर्ष से लंबित है। पिछली सुनवाई पर याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनका पक्षकार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। शायद वे याचिका चलाने में इच्छुक नहीं हैं।

वकील को न्यायमित्र नियुक्त किया

इस पर कोर्ट ने माना कि याचिका में सहायक प्रजनन तकनीक (विनियमन) अधिनियम के कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है, इसलिए कोर्ट शैक्षणिक उद्देश्य से सुनवाई जारी रखेगा। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील को न्यायमित्र नियुक्त किया है। कोर्ट ने कहा कि चूंकि उन्होंने इस याचिका को तैयार किया है, इसलिए वे इसके पक्ष को सही तरीके से रख सकेंगे। सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश पर आईवीएफ विशेषज्ञ भी उपस्थित हुई थीं।

Advertisement Box

उन्होंने कोर्ट को बताया था कि सिर्फ आयु से नहीं, बल्कि महिला की पूरी जांच के बाद निर्धारित किया जाना चाहिए कि वह गर्भधारण के योग्य है या नहीं। इस पर कोर्ट ने मेडिकल कॉलेज डीन से कहा था कि वे विशेषज्ञों का बोर्ड गठित कर महिला की जांच कराएं, लेकिन महिला इस बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं हुई।

कानून में ये बदलाव

वर्ष 2021 में सहायक प्रजनन तकनीक (विनियमन) की धारा 21(जी) में आईवीएफ या अन्य तरीके से गर्भधारण की इच्छुक महिलाओं के लिए अधिकतम आयु तय की गई है। इसके अनुसार 21 से 50 वर्ष तक की आयु वाली महिला ही कृत्रिम गर्भधारण कर सकती है।

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें