Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रेनों में होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने कई राज्यों की पुलिस आयेगी एक प्लेटफॉर्म पर

Author Image
Written by
Bureau Report

एमपी, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात साझा करेगें एफआईआर – किसी भी स्टेट में चोरी होने पर सभी राज्यो की पुलिस अपने यहॉ खंगालेगी नेटवर्क

भोपाल :-  रनिंग ट्रेनों में होने वाली वारदातो पर अकुंश लगाने और स्टेट लेवल पर अपराध करने वालो को दबोचने के लिये रेल्वे पुलिस ने काफी मंथन के बाद दो आवश्यक कदम उठाने की योजना बनाई है। पहला कदम मध्य प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यो में ट्रेनों में होने वाले अपराधो की दर्ज की गई एफआईआर ई-मेल पर एक दूसरे से साझा करने की है। इसका उददेश्य अपराधी और अपराध की प्रकृति के बारे में अधिक जानकारी जुटाना है। बताया जा रहा है कि कुछ जिलों ने बीते दिनो इसकी शुरुआत भी कर दी है। दरअसल कई वारदातो में जब पुलिस ने गिरोह को पकड़ा तब सामने आया की गिरोह ने अंर्तराज्यीय स्तर पर कई वारदातें की है, लेकिन जिन राज्यों में वारदाते की है वह वहॉ के रहने वाले भी नहीं है, और कुछ मामलो में उस राज्य की पुलिस उनको पकड़ भी नहीं सकी। इसका कारण यह सामने आया की ट्रेन में चोरी या लूट की वारदात करने वाले बदमाशो के गैंग का नेटवर्क आस-पास के राज्यों में भी फैला रहता है। कई बार बदमाश ट्रेन में किसी एक राज्य से सवार होता है, और वह जब घटना का अंजाम देता है, तो ट्रेन दूसरे राज्य में पहुंच चुकी होती है। ऐसे में अपराधी की तलाश तो दूर कई दिनो तक एफआईआर दर्ज करने के लिये सही घटनास्थल का पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है। बदमाशो के इस तरीके से पुलिस के लिए ऐसे अपराधियों पर नजर रख पाना काफी मुश्किल होता है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात के बीच लगभग एक साल पहले इस उपाय पर सहमति बनी थी, जिस पर अमल करना शुरु कर दिया गया है। अब जिस जिले में एफआईआर दर्ज होगी वहां से रिर्पौट की कापी अन्य प्रदेशो को भी भेजी जाएगी। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों के आसपास के मुसाफिरो की आवाजाही के क्षेत्र में रेल पुलिस सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। यह व्यवस्था छोटे-बड़े सभी स्टेशनों में पर होगी। अभी सिर्फ स्टेशन के भीतर ही रेलवे के तरफ से लगाये गये सीसीटीवी कैमरो की मदद नजर रखी जाती है, लेकिन सर्कुलेटिंग एरिया में आने-जाने वाले संदेहियो के सुराग नहीं मिल पाते।

Advertisement Box

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें