Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है आयुर्वेद : मंत्री श्री सारंग

Author Image
Written by
Bureau Report

सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीन और कारगर चिकित्सा पद्धति है, इसे अपनाकर मरीज का रोग जड़ से मिट सकता है। आयुर्वेद के माध्यम से मरीजों की निस्वार्थ सेवा बड़े पुण्य का कार्य है। मंत्री श्री सारंग ने भोपाल के अयोध्यानगर में शरद पूर्णिमा पर आयोजित निःशुल्क श्वांस, दमा निवारण शिविर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि राजधानी के 5 नंबर स्टाप के समीप एक उद्यान वाटिका स्थापित की गई है, जिसमें औषधीय पौधे लगाये गये हैं। इन पौधों की पहचान और गुण-धर्म के बारे में लोगों की जानकारी के लिए क्यूआरकोड लगाये जायेंगे।

श्री अखंड आयुर्वेद भवन महोबा के संस्थापक प. चन्द्रशेखर वैद्य ने बताया कि इस 35वें निःशुल्क शरद शिविर में अस्थमा, दमा और भोपाल गैस त्रासदी से पीड़ित मरीजों को नाडी परीक्षण के बाद आयुर्वेदिक औषधि दी जाती है। यह औषधि गाय के दूध से बनी चावल की खीर को केले के पत्ते पर रखकर दी जाती है। शिविर में 35 हजार से ज्यादा मरीजों को औषधि दी गयी। यह औषधि प्रातः 4:15 मिनिट पर ब्रम्ह मुहूर्त में सेवन करवायी जाती है। अभी तक लगभग 10 लाख लोग लाभांवित हुए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में उपस्थित लोगों से पाँच-पाँच उपयोगी पौधे जैसे-पीपल, आवंला, पलाश, बेलपत्र और जामुन का पौधा लगाने का आग्रह किया गया और नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलवाया गया है।

Advertisement Box

इस अवसर पर महंत रामदास, वैद्य नितिन तिवारी और वैद्य प्रियंका तिवारी भी उपस्थित रही, जिन्होंने महिलाओं का नाड़ी परीक्षण कर औषधि वितरण किया। शुरूआत में अतिथियों ने भगवान धन्वंतरी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें