Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खून में सनी दरिंदगी: शराब पीकर बेटे ने बाप को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Author Image
Written by
Bureau Report

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आया है।

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां रविवार शाम बदखर इलाके में बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने बेकाबू होकर पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार मृतक भइयन मवासी उर्फ गुल्ली मवासी (45) मूल रूप से बरौंधा थाना क्षेत्र के कैमहा गांव के निवासी थे और करीब 15 साल से सतना-सेमरिया मार्ग पर बदखर के लकड़ी के टाल में मजदूरी कर रहे थे। कुछ सालों से उनका बेटा रिंकू और परिवार के अन्य सदस्य भी वहीं काम करने लगे थे।

रविवार शाम दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे में धुत्त पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में रिंकू ने टाल में पड़ा डंडा उठाया और पिता के सिर व नाक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने बीच-बचाव किया, लेकिन तब तक भइयन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

घायल को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही कोलगवां थाना प्रभारी टीआई सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टाल के कर्मचारियों ने आरोपी बेटे रिंकू को उसी दौरान एक कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि घटना रात करीब 8 बजे की है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट
आज फोकस में

दो दिनों में 1.34 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में ₹45,000 की भारी गिरावट

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें