Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्र और राष्ट्र के लोगों को सुरक्षित रखने में पुलिसकर्मियों का बड़ा योगदान: पीएम मोदी

Author Image
Written by
Bureau Report

नई दिल्ली। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का अटूट समर्पण हमारे राष्ट्र और लोगों को सुरक्षित रखता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पुलिस स्मृति दिवस पर, हम अपने पुलिसकर्मियों के साहस को सलाम करते हैं और कर्तव्य पथ पर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं। उनका अटूट समर्पण हमारे राष्ट्र और लोगों को सुरक्षित रखता है। संकट और आवश्यकता के समय में उनकी बहादुरी और प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृहमंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनकी सराहना की है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पोस्ट में लिखा कि पुलिस स्मृति दिवस पर हमारे वीर एवं प्रतिबद्ध पुलिस कर्मियों का हार्दिक अभिवादन। यह दिन राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और शांति को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों के बलिदान व समर्पण के स्मरण का अवसर है। हमारे पुलिसकर्मी, जो दिन-रात नागरिक सुरक्षा के लिए सतर्कता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ डटे रहते हैं, न केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हैं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक संकटों में भी मानवता की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं।

Advertisement Box

उन्होंने आगे लिखा कि आज का दिन हमें उन पुलिस कर्मियों के परिवारों के त्याग को भी सम्मान देने का अवसर देता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को राष्ट्र के लिए खोया। इस अवसर पर हम उनके बलिदान का स्मरण करें तथा देश की एकता, शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का संकल्प लें। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पुलिस स्मृति दिवस पर सभी पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई। प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में, हमारे बलों ने अपराधों और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरों को विफल करके तथा अनुकरणीय साहस और प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करके गौरव की बात लिखी है। देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा कि कर्तव्य पथ पर अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी अमर बलिदानी पुलिस कार्मिकों को पुलिस स्मृति दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि! उत्तर प्रदेश पुलिस कार्मिकों की सेवा और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए एक आदर्श मॉडल है। उनका बलिदान राष्ट्र की आत्मा में अमिट प्रकाश बनकर सभी को प्रेरित करता रहेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि देश में शांति, सद्भाव और देशवासियों की सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के वीर जवानों को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर नमन। आपका साहस, समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना के साथ उत्तराखंड पुलिस ने हर चुनौती का सामना करने में अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। आपदा के समय भी हमारे पुलिसकर्मियों ने जनसेवा की भी मिसाल प्रस्तुत की है।

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें