Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुरैना पुलिस ने सनसनीखेज डकैती का 6 दिन में किया राजफाश

Author Image
Written by
Bureau Report

30-30 हजार के इनामी इंटर स्टेट के 7 आरोपी गिरफ्तार – नगदी, सोने-चांदी के गहन, चार पहिया वाहन, अवैध हथियार सहित 20 लाख का माल जब्त

दबदबा ब्यूरों…… मुरैना में थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के मुडियाखेड़ा बायपास, अम्बाह रोड निवासी मावा व्यवसायी के घर में हुई सनसनीखेज डकैती का 6 दिन के अंदर मुरैना पुलिस ने राजफाश कर दिया है। सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात, चार पहिया वाहन सहित अवैध हथियार जब्त किए हैं। घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन सचिन कुमार अतुलकर ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों पर 30-30 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर उन्हें पकड़ने के निर्देश जारी करते हुए आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ द्वारा प्रकरण की लगातार समीक्षा की गई। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक, चंबल रेंज मुरैना सुनील कुमार जैन द्वारा भी घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे। * यह था मामला 15 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 1:15 बजे थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के मुडियाखेड़ा बायपास, अम्बाह रोड निवासी एक मावा व्यवसायी के घर में 5 अज्ञात बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर नगदी व सोने-चांदी के जेवरातो सहित लगभग 12 लाख रुपये की लूट की थी। मामले में थाना स्टेशन रोड में प्रकरण दर्ज किया गया था। डकैती की सूचना लगते ही एसपी समीर सौरभ घटना स्थल पहुंचे और पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों के संबंध में जानकारी देने वाले पर 30 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया। अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना सुरेन्द्र पाल सिंह डावर तथा नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना दीपाली चंदौरिया के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण, संदेहियों की पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण व तकनीकी और मुखबिरो की सूचना के आधार पर कई राज्यों में दबिश दी। * राजस्थान से पकड़ाया गिरोह मुखबिर की सूचना पर थाना स्टेशन रोड की घटना में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी अजय सविता पुत्र रामबाबू निवासी उदयपुर खालसा, जिला आगरा एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर डकैती की घटना करने का खुलासा किया। उनसे पूछताछ के आधार पर दो और आरोपियों को भी राजाखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 5 तोला सोने के आभूषण, 750 ग्राम चांदी, 4 लाख 53 हजार 750 की नगदी सहित वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई औरा कार, 315 बोर के 2 देशी कट्टे, 4 जिंदा राउंड और 5 मोबाइल फोन सहित 20 लाख का माल जप्त किया है। मामले में पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर डकैती में शामिल तीन अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Advertisement Box

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें