Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उड़ान भरते ही गड़बड़ी का हुआ अहसास, पायलट ने वापस दिल्ली में उतारी फ्लाइट

Author Image
Written by
Bureau Report

यात्रियों और एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुरक्षित लैडिंग के बाद ली राहत की सांस

नई दिल्ली…… दिल्ली से पटना के लिए उड़े विमान में तकनीकी खराबी आने से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोबारा लैंडिंग कराई। आसमान में पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली में लैंड कराने का फैसला लिया। यात्रियों और एयरपोर्ट प्रबंधन ने तब राहत की सांस ली जब विमान ने सुरक्षित लैडिंग कर ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान संख्या एसजी497 ने दिल्ली से सुबह 9.41 पर उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ देर बाद ही पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ। पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना देते हुए बोइंग 737-8ए विमान को दोबारा एयरपोर्ट पर उतारने की इजाजत मांगी। विमान को आनन-फानन में लैंड कराया गया। एयरपोर्ट पर लैडिंग के बाद विमान की गहनता से जांच की जा रही है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। बता दें दो महीने पहले भी स्पाइसजेट के एक विमान को इसी तरह दिल्ली में दोबारा उतारा गया था। 200 से ज्यादा यात्रियों को लेकर श्रीनगर के लिए उड़ान भरे विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इसके अलावा अगस्त में दुबई जा रहे विमान को अहमदाबाद में उतारा गया था। उस विमान ने सूरत से टेकऑफ किया था।

Advertisement Box

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें